Menu
माहेश्वरी महिला समिति की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, नोखा की प्रिया राठी को जिलाध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को जिला सचिव का सौंपा दायित्व  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और लखासर टोल ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, अतिक्रमण हटाए, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर रेडियम, की समझाइश देखें सभी फ़ोटो  |  श्री गोपाल गोशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाया भव्य का जन्मदिवस  |  श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 214 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड राशि पारित  |  तुलसी मेडिकल अस्पताल में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर  | 

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और लखासर टोल ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, अतिक्रमण हटाए, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर रेडियम, की समझाइश देखें सभी फ़ोटो

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 मार्च 2026

जिला कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार दिन में सीकर-बीकानेर हाईवे (एनएच-11) पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और लखासर टोल स्टाफ की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए।

कार्रवाई के दौरान टीम ने हाईवे पर खड़े वाहनों को हटवाया और वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर, रेडियम और टेम्पलेट भी वितरित किए गए।

इस अभियान में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। लखासर टोल टीम की ओर से मैनेजर सुनील सिंह, साइट इंजीनियर रितेश कुमार सहित टोल स्टाफ मौजूद रहा।

इसके अलावा एसआई राजकुमार और ड्राइवर राकेश का भी अभियान में सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब