Menu
बेटी बढ़ाती मान,हमारी बेटी हमारा अभिमान..✍️✍️  |  सड़क हादसा ट्रक ने मारी ऊंट गाड़े को मारी टक्कर सवार गम्भीर घायल बीकानेर रैफर  |  वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: 27 अक्टूबर को बीकानेर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन  |  रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद हों सभी दुकानें, मंत्री गोदारा ने पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश  |  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक: श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन दुर्गा देवी के निधन पर व्यक्त की संवेदना  | 

4 जुलाई 2025,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग04.07.2025🕉️

✴️दैनिक ग्रह गोचर एवं राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


_आज विशेष_

आज है भडडुली नवमी
भडडुली नवमी तिथि को होता है अबूझ मुहूर्त, फिर भी गुरु अस्त के चलते नहीं होंगे विवाह


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….04.07.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………… उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………आषाढ़
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि……..नवमी. अपरा. 4.32 तक / दशमी
वार……………………………………शुक्रवार
नक्षत्र………चित्रा. अपरा. 4.50 तक / स्वाति
चंद्रराशि……………… तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…………. शिव. रात्रि. 7.34 तक / सिद्ध
करण……………..कौलव. अपरा. 4.32 तक
करण………. तैत्तिल. रात्रि. 5.45* तक / गर


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 5.47.02 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.24.46 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.37.44
रात्रिमान………………………….10.22.38
चंद्रोदय……………………1.53.52 PM पर
चंद्रास्त………………….. 1.12.56 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.54 से 12.36 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 4.00 से 5.43 तक(अशुभ)
गुलिक……………. प्रातः 7.29 से 9.11 तक
अभिजित…….. मध्या.12.09 से 1.03(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………. . आज है।
दिशाशूल…………………………पश्चिम दिशा
दोष परिहार……. जौ का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला,धनु,मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ,मीन कर्क,सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


लग्न …………..मिथुन 17°40′ आद्रा 4 छ
सूर्य ……………. मिथुन 18°6′ आद्रा 4 छ
चन्द्र ……………….तुला 1°14′ चित्रा 3 रा
बुध ………………..कर्क 14°2′ पुष्य 4 ड
शुक्र ……………वृषभ 5°6′ कृत्तिका 3 उ
मंगल …..सिंह 15°19′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
बृहस्पति ^ ……मिथुन 11°17′ आद्रा 2 घ
शनि ………मीन 7°44′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ……कुम्भ 27°37′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
केतु * …सिंह 27°37′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे


✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️


लग्न राशि **प्रारंभ – समाप्ति ========================== मिथुन……………. 05:47 – 06:44 कर्क ………………. 06:44 – 09:01 सिंह ……………… 09:01 – 11:15 कन्या…………….. 11:15 – 13:28 तुला ……………… 13:28 – 15:45 वृश्चिक ………….. ..15:45 – 18:02 धनु ………………. 18:02 – 20:06 मकर ……………… 20:06 – 21:51 कुम्भ ……………… 21:51 – 23:22 मीन ……………… 23:22 – 24:50
मेष …………….. 24:50* – 26:29*
वृषभ………….. 26:29* – 28:26*
मिथुन …………… 28:26* – 29:47*
==========================

अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है


🌄दिन का चौघड़िया🌄


चंचल…………….प्रातः 5.47 से 7.29 तक
लाभ……………..प्रातः 7.29 से 9.11 तक
अमृत…………..प्रातः 9.11 से 10.54 तक
शुभ.. ………..अपरा. 12.36 से 2.18 तक
चंचल…………….सायं. 5.43 से 7.25 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ………… रात्रि. 10.00 से 11.18 तक
शुभ… रात्रि. 12.36 AM से 1.54 AM तक
अमृत.. .रात्रि. 1.54 AM से 3.12 AM तक
चंचल…. रात्रि.3.12 AM से 4.30 AM तक


(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.



दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


10.03 AM तक—–चित्रा—–3——–रा
04.50 PM तक—–चित्रा—–4——–री
11.35 PM तक—-स्वाति—–1———रु
उपरांत रात्रि तक—-स्वाति—–2———रे

राशि तुला – पाया रजत्


आज का दिन


व्रत विशेष……. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि संपूर्ण
गुप्त नवरात्रि…….. नवम्. (मां मातंगी पूजा)
अन्य व्रत……………………………. .नहीं है
पर्व विशेष….. भडडुली नवमी (अबूझ मुहूर्त)
दिन विशेष……स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि
दिन विशेष…प्लास्टिक केरी बेग मुक्ति दिवस
पंचक………………………….. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)पूर्वा……………….. आज नहीं है।
खगोलीय………. वर्तमान रवि नक्षत्र. (आर्द्रा)
खगोलीय……………………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।
अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………….. संपूर्ण (अहोरात्र)


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………. .05.07.2025
तिथि………. आषाढ़ शुक्ला दशमी शनिवार
व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष……..राष्ट्रीय वर्क होलिक्स दिवस
दिन विशेष…………….. राष्ट्रीय हवाई दिवस
पंचक………………………….. आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)पूर्वा……………….. आज नहीं है।
खगोलीय………. वर्तमान रवि नक्षत्र. (आर्द्रा)
खगोलीय……पुनर्वसौ रवि. रात्रि. 5.48* पर
सर्वा.सि.योग………………. …. आज नहीं है।
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…….. उदयात् रात्रि. 7.51 तक


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


भडडुली नवमी तिथि को होता है अबूझ मुहूर्त, फिर भी गुरु अस्त के चलते नहीं होंगे विवाह

भडडुली नवमी तिथि विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। इस दिन कोई मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है।लोकभाषा में इस तिथि को भड़ल्या नवमी, भादरिया, भद्रिया या भदरिया नवमी के नाम से भी जाना जाता है। मगर, इस बार इस दिन विवाह के कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे।

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भडडुली नवमी तिथि मनाई जाती है। यह दिन अबूझ मुहूर्त होता है। यानी किसी भी काम को करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त देखने की इस दिन आवश्यकता नहीं होती। मगर, इस बार 4 जुलाई को पड़ रही इस तिथि पर शहनाई नहीं बज सकेंगी क्यों कि गुरु तारा इस दिन अस्त रहेगा।

बिना पंचांग का विचार किए हुए इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है। खासतौर पर विवाह के लिए भडडुली नवमी की तिथि को सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी शुभ मुहूर्त को देखने की आवश्यकता नहीं होती है।

इस तिथि पर गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, व्यापार, वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने जैसे कोई भी शुभ काम किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इस नवमी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।

गुरु तारा चल रहा है अस्त

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है। इसके बाद भगवान श्री विष्णु के योग निद्रा में होने की वजह से अगले 4 महीने तक कोई भी मांगलिक काम नहीं किया जा सकता है। ऐसे में चातुर्मास शुरू होने से पहले शुभ काम करने का अंतिम दिन भडडुली नवमी तिथि को होता है।

मगर, इस बार भड़ली नवमी तिथि को विवाह के कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सकेंगे। इसकी वजह यह है कि पिछले करीब 1 महीने से विवाह के कारक ग्रह देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त चल रहे हैं। लड़की की शादी के लिए गुरु तारे का अस्त होना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे उसे विवाह के बाद सुख नहीं मिलते हैं।

इस बार भड़ली नवमी तिथि 4 जुलाई 2025 को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। वहीं, 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी होगी। लिहाजा, 4 जुलाई को अबूझ मुहूर्त होने की वजह से अन्य मांगलिक कार्य तो किए जा सकेंगे। मगर, गुरु तारे के अस्त होने की वजह से विवाह के लिए योग नहीं बन पायेंगे।

गुरु तारा 9 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में उदित होगा। मगर भडडुली नवमी निकल जाने की वजह से इस बार इस तिथि पर विवाह कार्यक्रम नहीं किया जा सकेंगे।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आज से आप शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)

आज दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)

आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

आज आप थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। संभव है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर गुस्सा करे।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

आज आपको खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी वृद्धि होगी । भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा उपयोग करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)

आज दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।


अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


नोट-खबर को सुनने के लिए वॉइस काम नही करने पर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का उपयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब