Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 5 जुलाई 2025

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के एजीज़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तहत अर्जेंटीना के लिए रवाना हुए थे।

2 गुजरात आणंद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेंद्र पटेल ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर त्रिभुवन कोऑपरेटिव यूनिवर्सिटी का भूमि पूजन किया। यह देश की पहली सहकारी क्षेत्र पर केंद्रित यूनिवर्सिटी होगी, जो युवाओं को उच्च शिक्षा व प्रशिक्षण देगी

3 भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने देश को एकजुट करने में सरदरा पटेल की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी और उन्होंने सहकारिता आंदोलन को भी मजबूत किया था। ऐसे में उनकी जयंती पर इस यूनिवर्सिटी की नींव रखना बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।

4 भारत कभी दबाव में काम नहीं करता, राष्ट्रीय हितों की रक्षा होगी तभी करेंगे डील; US को दो टूक संदेश

5 पीयूष गोयल बोले-अमेरिका से डील तभी जब दोनों का फायदा, देशहित सबसे ऊपर; राहुल ने कहा-पीयूष गोयल चाहे जितनी छाती पीट लें, मोदी ट्रंप के आगे झुक जाएंगे; राहुल गांधी का तीखा हमला

6 डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- कोविड वैक्सीन से नहीं, अनियमित जीवनशैली हार्टअटैक के बढ़ते मामलों की वजह

7 दिल्ली में पुराने वाहनों पर लगे प्रतिबंधों के चलते उनकी कीमतों में हाल ही में 40 से 50 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आई है। उद्योग संगठन सीटीआई के अनुसार, यह फैसला करीब 60 लाख वाहनों को प्रभावित कर रहा है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इससे पुरानी गाड़ियों का बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

8 उद्धव और राज ठाकरे ने कहा- हिंदी थोपना बर्दाश्त नहीं, 48 मिनट के भाषण में दोनों बोले- अगर मराठी के लिए लड़ना गुंडागर्दी, तो हम गुंडे हैं

9 राज ठाकरे ने कहा कि जो बाल ठाकरे नहीं कर सके,वह आज देवेन्द्र फडणवीस ने कर दिया, उन्होंने हम दोनों भाइयों को साथ कर दिया,इस मौके पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने भी राज ठाकरे के सुर में सुर मिलाया, उन्होंने कहा कि हम क्या करते हैं, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि हम साथ हैं, हम साथ आए हैं और साथ ही रहेंगे, हमें इस्तेमाल करके फेंकने वालों को अब हम फेंकेंगे

10 पुरी में बहुड़ा यात्रा -सुरक्षा में 10 हजार जवान तैनात, रथों पर बैठे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा; मौसी के घर से आज मुख्य मंदिर लौटेंगे

11 नीरव मोदी का भाई अमेरिका में अरेस्ट, निहाल पर PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप, ED-CBI ने प्रत्यर्पण की अपील की थी

12 IND-ENG दूसरा टेस्ट, भारत 256 रन से आगे, दूसरी पारी में स्कोर- 76/1, चौथे दिन का खेल शुरू; राहुल-नायर क्रीज पर मौजूद

13 इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी, सोना ₹1237 बढ़कर ₹97021 पर पहुंचा, चांदी ₹2387 महंगी होकर ₹1.08 लाख किलो बिक रही

14 उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जिंदा रहूंगा’, उत्तराधिकारी के एलान की अटकलों पर बोले दलाई लामा
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब