Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

कांग्रेस नेता डॉ. राजेंद्र मूंड की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त स्वयं बाल बाल बचे।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 6 जुलाई 2025

लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. राजेंद्र मुंड की कार जयपुर जाते समय हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा लक्ष्मणगढ़ के पास हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।डॉ. मुंड ने बताया कि उन्हें जयपुर में एक मीटिंग में भाग लेने जाना था। पहले तो न्यू दीप बस से जाने का इरादा था लेकिन बाद में उन्होंने खुद की निजी कार से स्वयं ड्राइव करते हुए जयपुर के लिए रवाना होने का फैसला किया। रास्ते में अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।डॉ. राजेंद्र मुंड ने कहा, ईश्वर और शुभचिंतकों की कृपा से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। गाड़ी को जरूर नुकसान पहुंचा है लेकिन मैं पूर्ण रूप से कुशल-मंगल हूं।हादसे की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब