श्रीडूंगरगढ टुडे 6 जुलाई 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा 🙏
🕉️आज का पंचांग-06.07.2025🕉️
✴️दैनिक ग्रह गोचर एवं राशिफल सहित✴️
शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
_आज विशेष_
चातुर्मास व्रत 2025 प्रारंभ..06.07.2025 से
नियम्/पूजन विधि को सही प्रकार से समझिये
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….06.07.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्…………………………….. 1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………आषाढ़
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…..एकादशी. रात्रि. 9.16 तक / द्वादशी
वार…………………………………….रविवार
नक्षत्र…विशाखा. रात्रि. 10.42 तक/अनुराधा
चंद्रराशि…..तुला. अपरा. 4.01 तक / वृश्चिक
योग…………. साध्य. रात्रि. 9.26 तक / शुभ
करण……………….वणिज. प्रातः 8.10 तक
करण…… विष्टि(भद्रा) रात्रि. 9.16 तक / बव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.47.48 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.24.40 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.36.51
रात्रिमान………………………….10.23.32
चंद्रोदय……………………3.41.33 PM पर
चंद्रास्त……………………2.25.22 AM पर
राहुकाल….सायं. 5.43 से 7.25 तक(अशुभ)
यमघंट..अपरा. 12.36 से 2.18 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 4.00 से 5.43 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.09 से 1.03(शुभ)
पंचक…………………………… .आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल………………………. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……… घी का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गोधूलिक काल –सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला,धनु,मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ,मीन कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न ………..मिथुन 19°37′ आद्रा 4 छ
सूर्य …………मिथुन 20°0′ पुनर्वसु 1 के
चन्द्र ……… तुला 24°56′ विशाखा 2 तू
बुध …………….कर्क 15°51′ पुष्य 4 ड
शुक्र ………..वृषभ 7°18′ कृत्तिका 4 ए
मंगल ..सिंह 16°29′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
बृहस्पति ^ ….मिथुन 11°45′ आद्रा 2 घ
शनि …….मीन 7°46′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ….कुम्भ 27°31′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
केतु * .सिंह 27°31′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
दैनिक लग्न समय सारिणी
लग्न राशि **प्रारंभ – समाप्ति ========================== मिथुन ……… . 05:48 – 06:36 कर्क ………… .06:36 – 08:53 सिंह …………. 08:53 – 11:07 कन्या ……….. 11:07 – 13:20 तुला ………… .13:20 – 15:37 वृश्चिक ……. .. 15:37 – 17:54 धनु …………… 17:54 – 19:59 मकर ………… .19:59 – 21:43 कुम्भ ………… 21:43 – 23:14 मीन ………….. 23:14 – 24:43
मेष …………..24:43* – 26:21*
वृषभ………. .26:21* – 28:18*
मिथुन ………..28:18* – 29:48*
==========================
अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
चंचल…………… प्रातः 7.30 से 9.12 तक
लाभ………….. प्रातः 9.12 से 10.54 तक
अमृत………. .पूर्वा. 10.54 से 12.36 तक
शुभ.. ………….अपरा. 2.18 से 4.00 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ……….सायं-रात्रि. 7.25 से 8.43 तक
अमृत………….रात्रि. 8.43 से 10.01 तक
चंचल………..रात्रि.10.01 से 11.18 तक
लाभ… रात्रि. 1.53 AM से 3.12 AM तक
शुभ…. रात्रि. 4.30 AM से 5.48 AM तक
(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती,अश्विनी,अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.18 AM तक—विशाखा—–2——–तू
04.01 PM तक—विशाखा—–3——–ते
राशि तुला – पाया ताम्र___
10.42 PM तक—विशाखा—–4——-तो
05.21 AM तक—अनुराधा—–1——-ना
उपरांत रात्रि तक—अनुराधा—–2——-नी
राशि वृश्चिक – पाया ताम्र_
आज का दिन
व्रत विशेष….. देवशयनी एकादशी (सर्वेषाम्)
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष………. श्री हरि विष्णु शयनोत्सव
दिन विशेष…………………. चातुर्मास प्रारंभ
दिन विशेष………….. विश्व जूनोसिस दिवस
पंचक………………………….. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा).. प्रातः 8.10 से रात्रि. 9.16 तक
खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय… अश्लेषायां बुध. रात्रि. 5.44* पर
सर्वा.सि.योग………………. …. आज नहीं है।
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…… उदयात् रात्रि. 10.42 तक
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
आज दिनांक………………..07.07.2025
तिथि……….आषाढ़ शुक्ला द्वादशी सोमवार
व्रत विशेष…………………………….नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
दिन विशेष……………….. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…… विश्व किश्वहिली भाषा दिवस
दिन विशेष……………. विश्व चाकलेट दिवस
पंचक………………………….. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है।
खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय………………………..आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग……. उदयात् रात्रि. 1.12* तक
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
चातुर्मास व्रत 2025 प्रारंभ..06.07.2025 से
नियम्/पूजन विधि को सही प्रकार से समझिये
हिन्दू माह का चौथा माह होता है आषाढ़ माह। इस माह की शुक्ल एकादशी से चातुमास प्रारंम हो जाते हैं। आषाढ़ी एकादशी के दिन से चार माह के लिए देव सो जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार चातुर्मास स्मार्त-वैष्णव) का प्रारंभ 6 जुलाई 2025 को हो रहा है जो 1 नवंबर 2025 तक चलेगा। आओ जानते हैं इस चार माह में क्या करें और क्या नहीं। आओ जानते हैं चातुर्मास के 20 बड़े नियम और पूजा के तरीके।
20 नियम :
- चार माह तक एक समय भी भोजन करते हैं।
- इस दौरान फर्श या भूमि पर ही सोते हैं।
- इस दौरान राजसिक और तामसिक खाद्य पदार्थों का त्याग कर देते हैं।
- चार माह ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं।
- प्रतिदिन अच्छे से स्नान करते हैं।
- उषाकाल में उठते हैं और रात्रि में जल्दी सो जाते हैं।
- यथा शक्ति दान करते हैं।
- 4 माह में विवाह संस्कार, जातकर्म संस्कार, गृहप्रवेश आदि सभी मंगल कार्य निषेध माने गए हैं।
- उक्त चार माह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाते हैं।
- इन 4 महीनों में क्रोध, ईर्ष्या, असत्य वचन, अभिमान आदि भावनात्मक विकारों से बचते हैं।
- उक्त चार माह में यदि व्रत धारण करके नियमों का पालन कर रहे हैं तो यात्रा नहीं करते हैं।
- इन चार माह में व्यर्थ वार्तालाप, अनर्गल बातें, मनोरंजन के कार्य आदि त्याग देते हैं।
- अधिकतर समय मौन ही रहते हैं।
- साधुओं के साथ सत्संग का लाभ लेते हैं।
- नित्य संध्यावंदन करते हैं।
- नित्य विष्णुजी का ध्यान करते हैं।
- साधुजन योग, तप और साधना करते हैं आमजन भक्ति और ध्यान करते हैं।
- यज्ञोपवीत धारण करते हैं या उनका नवीनीकरण करते हैं।
- व्रत को खंडित नहीं करना चाहिए। नियम का पालन कर सको तभी चतुर्मास करना चाहिए।
- विष्णु जी के साथ ही लक्ष्मी, शिव, पार्वती, गणेश, पितृदेव, श्रीकृष्ण, राधा और रुक्मिणीजी की पूजा करते हैं।
ईष्टदेव की पूजा के तरीके :
- पूजन में शुद्धता व सात्विकता का विशेष महत्व है, इस दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान से निवृत हो भगवान का स्मरण करते हुए भक्त व्रत एवं उपवास का पालन करते हुए भगवान का भजन व पूजन करते हैं।
- नित्य कर्म से निवृत्त होने के बाद अपने ईष्ट देव या जिसका भी पूजन कर रहे हैं उन देव या भगवान की मूर्ति या चित्र को लाल या पीला कपड़ा बिछाकर लकड़ी के पाट पर रखें। मूर्ति को स्नान कराएं और यदि चित्र है तो उसे अच्छे से साफ करें।
- पूजन में देवताओं के सामने धूप, दीप अवश्य जलाना चाहिए। देवताओं के लिए जलाए गए दीपक को स्वयं कभी नहीं बुझाना चाहिए।
- फिर देवताओं के मस्तक पर हलदी कुंकू, चंदन और चावल लगाएं। फिर उन्हें हार और फूल चढ़ाएं। फिर उनकी आरती उतारें। पूजन में अनामिका अंगुली (छोटी उंगली के पास वाली यानी रिंग फिंगर) से गंध (चंदन, कुमकुम, अबीर, गुलाल, हल्दी, मेहंदी) लगाना चाहिए।
- पूजा करने के बाद प्रसाद या नैवेद्य (भोग) चढ़ाएं। ध्यान रखें कि नमक, मिर्च और तेल का प्रयोग नैवेद्य में नहीं किया जाता है। प्रत्येक पकवान पर तुलसी का एक पत्ता रखा जाता है।
- अंत में आरती करें। जिस भी देवी या देवता के तीज त्योहार पर या नित्य उनकी पूजा की जा रही है तो अंत में उनकी आरती करके नैवेद्य चढ़ाकर पूजा का समापन किया जाता है।
- घर में या मंदिर में जब भी कोई विशेष पूजा करें तो अपने इष्टदेव के साथ ही स्वस्तिक, कलश, नवग्रह देवता, पंच लोकपाल, षोडश मातृका, सप्त मातृका का पूजन भी किया जाता। लेकिन विस्तृत पूजा तो पंडित ही करता है अत: आप ऑनलाइन भी किसी पंडित की मदद से विशेष पूजा कर सकते हैं। विशेष पूजन पंडित की मदद से ही करवाने चाहिए, ताकि पूजा विधिवत हो सके।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है। आपके किये गये कामों को आज आपके सीनियर्स के द्वारा सराहा जाएगा जिससे आपके चेहरे पर भी मुस्कान दौड़ जाएगी।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है । इस राशि के जातक खाली समय में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को लेक्चर दे सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर संभव हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। दिखावा करने से आज आपको बचना चाहिए ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जाएंगे।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का उपयोग आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में सफल नहीं हो पाएंगे। आज अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। दिन भर लोगों के साथ बिताने के बाद शाम का पूरा वक्त आप अपने जीवनसाथी को दे सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज अपने ऊँचे आत्मविश्वास का सही उपयोग करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका साथी आपसे नाराज हो जाएगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में सफल रहेंगे। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आज आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च नहीं करें करें। आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। आपका खाली समय आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आप आज प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। संभव है कि परिवार के साथ किसी नज़दीकी रिश्तेदार से मिलने जाना हो और इसके लिए दिन ठीक भी है। हालाँकि किसी पुरानी ख़राब घटना का ज़िक्र करने से बचें, नहीं तो वातावरण में तनाव पैदा हो सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी लाभ में बदल सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना संभव नहीं है। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। जब आपका जीवनसाथी सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। दिन अच्छा हैै आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा उपयोग करना चाहिए। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें। आज अपने घर की छत में लेटकर खुले आसमान को निहारना आपको अच्छा लगेगा। आज आपके पास इसके लिए पर्याप्त समय होगा।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।






