श्रीडूंगरगढ टुडे 9 जुलाई 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-09.07.2025🕉️
✴️दैनिक ग्रह गोचर एवं राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ बुधवार – शुप्रभात🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम)
आज विशेष
यदि समस्याओं के कारण का पता नहीं चले तो
ऊपरी बाधा निवारक सरल प्रयोग अपनायें
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….09.07.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………आषाढ़
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…..चतुर्दशी. रात्रि. 1.37* तक/ पूर्णिमा
वार…………………………………… बुधवार
नक्षत्र…….मूल. रात्रि. 4.50* तक / पूर्वाषाढ़ा
चंद्रराशि……………….धनु. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…………..ब्रह्म. रात्रि. 10.08 तक / ऐंद्र
करण…………………गर. अपरा. 1.11 तक
करण..वणिज. रात्रि. 1.37* तक/विष्टि(भद्रा)
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.49.01 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.24.18 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.35.17
रात्रिमान………………………….10.25.08
चंद्रास्त……………………6.20.27 AM पर
चंद्रोदय……………………6.29.29 PM पर
राहुकाल.अपरा.12.37 से 2.49 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 7.31 से 9.13 तक(अशुभ)
गुलिक..पूर्वा.10.55 से 12.37 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.12.09 से 1.04(अशुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………….. आज है।
दिशाशूल………………………… उत्तर दिशा
दोष परिहार…… तिल का सेवन कर यात्रा करें
🌄
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल -सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️
भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला,धनु,मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ,मीन कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न ……….मिथुन 22°26′ पुनर्वसु 1 के
सूर्य ……….मिथुन 22°52′ पुनर्वसु 1 के
चन्द्र ……………….धनु 1°20′ मूल 1 ये
बुध ………….कर्क 18°9′ आश्लेषा 1 डी
शुक्र ……….वृषभ 10°38′ रोहिणी 1 ओ
मंगल …सिंह 18°15′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
बृहस्पति ^ ….मिथुन 12°25′ आद्रा 2 घ
शनि …….मीन 7°47′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ….कुम्भ 27°21′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
केतु *. सिंह ह27°21′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️
लग्न राशि **प्रारंभ – समाप्ति ==========================
मिथुन …………… 05:49 – 06:24
कर्क …………….. 06:24 – 08:41
सिंह …………….. 08:41 – 10:55
कन्या …………….10:55 – 13:09
तुला …………….. 13:09 – 15:25
वृश्चिक ………….. 15:25 – 17:42
धनु ……………….17:42 – 19:47
मकर ……………..19:47 – 21:32
कुम्भ ……………..21:32 – 23:02
मीन ………………23:02 – 24:31
मेष …………….. 24:31* – 26:09*
वृषभ ……………26:09* – 28:06*
मिथुन …………..28:06* – 29:49*
==========================
अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है।
✴️🌄
दिन का चौघड़िया🌄✴️
लाभ…………….प्रातः 5.49 से 7.31 तक
अमृत……………प्रातः 7.31 से 9.13 तक
शुभ…………..पूर्वा.10.55 से 12.37 तक
चंचल………….अपरा. 4.00 से 5.42 तक
लाभ…………….सायं. 5.42 से 7.24 तक
✴️🌄
रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ………….. रात्रि. 8.42 से 10.01 तक
अमृत………..रात्रि. 10.01 से 11.19 तक
चंचल…..रात्रि. 11.19 से 12.37 AM तक
लाभ…..रात्रि. 3.13 AM से 4.31AM तक
(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️
शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती,अश्विनी,अश्लेषा,मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है। तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये।
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.41 AM तक——-मूल—-1——–ये
04.05 PM तक——-मूल—-2——-यो
10.28 PM तक——-मूल—-3——-भा
04.50 AM तक——-मूल—-4——-भी उपरांत रात्रि तक–पूर्वाषाढ़ा—-1——-भू
राशि धनु – पाया ताम्र
आज का दिन
व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…..चौमासी अष्टाह्निका पूर्ण (जैन)
दिन विशेष………………..चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…….BSE स्थापना दिवस दिवस
पंचक…………………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……..रात्रि. 1.37* से रात्रि पर्यंत
खगोलीय……. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय….गुरु उदय पूर्वे. रात्रि. 10.50 पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।
अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग……. उदयात् रात्रि. 4.50 तक
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
आज दिनांक………………..10.07.2025
तिथि………. आषाढ़ शुक्ला पूर्णिमा गुरुवार
व्रत विशेष………………………….. पूर्णिमा
अन्य व्रत………………………कोकिला व्रत
पर्व विशेष…….. गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा)
पर्व विशेष……………… श्री शिवशयनोत्सव
दिन विशेष……………….. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष……….. सन्यासी चातुर्मास प्रारंभ
पंचक………………………….. आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)…….. उदयात् अपरा. 4.56 तक
खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय………………………. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है।
✴️
आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
यदि समस्याओं के कारण का पता नहीं चले तो
ऊपरी बाधा निवारक सरल प्रयोग अपनायें
शास्त्रों के अनुसार निर्धारित नियमों का पालन करने से घर-परिवार को सुखी व समृद्ध बनाया जा सकता है। कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करते रहने से घर में ऊपरी शक्तियां अथवा बाधाएं प्रवेश नहीं कर सकती।
शास्त्रों के अनुसार निर्धारित नियमों का पालन करने से घर-परिवार को सुखी व समृद्ध बनाया जा सकता है। कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करते रहने से घर में ऊपरी शक्तियां अथवा बाधाएं प्रवेश नहीं कर सकती। सर्वप्रथम तुलसी को घर में स्थापित करें क्योंकि तुलसी साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा हैं और भारत के हर भाग में सहज उपलब्ध हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं, वह घर सूना समझा जाता है। तुलसी का स्पर्श कर घर में प्रवेश करने वाली वायु साक्षात अमृत होती है। दैहिक स्वास्थ्य को सिद्ध करती है। प्रतिदिन तुलसी को जल चढ़ाने से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता है अपितु इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि करते हैं।
घर में मंदिर की स्थापना करने से पूर्व ध्यान रखें की वहां सूर्य की रोशनी और ताजी हवा आसानी से आ जा सके। ऐसा करने से ऊपरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।
जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, वहां लक्ष्मी जी की कृपा होती है, अन्न व धन की कभी कमी नहीं आती।
गोबर में लक्ष्मी का वास होने से इसे ‘गोवर’ अर्थात गौ का वरदान कहा जाना ज्यादा उचित होगा। गोबर से लीपे जाने पर ही भूमि यज्ञ के लिए उपयुक्त होती है। गोबर से बने उपलों का यज्ञशाला और रसोई घर, दोनों जगह प्रयोग होता है। मान्यता है जिस जगह को प्रतिदिन गाय के गोबर से लीपा पोता जाता है, वह जगह हमेशा पवित्र रहती है और उस स्थान में मां लक्ष्मी सर्वदा निवास करती हैं। ऐसे घर को धन-दौलत से समृद्ध करती हैं मां लक्ष्मी।
पश्चिम दिशा की ओर मुख करके पूजा करना शुभता का संचार करता है। मंदिर का दरवाजा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूजा घर में प्रतिमाएं कभी भी प्रवेशद्वार के सम्मुख नहीं होनी चाहिए।
प्रात: और संध्या पूजन के समय पूरे घर में घूमकर घंटी बजाएं। ऐसा करने पर घंटी की आवाज से नकारात्मकता नष्ट होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।
रात को सोने से पहले मंदिर को पर्दे से ढंक देना चाहिए।
घर में गौमूत्र का छिड़काव करें। इस उपाय से घर पर दैवीय शक्तियों की विशेष कृपा होती है।
पूजा घर को साफ करने का झाड़ू-पोंछा भी अलग ही रखें। जिस कपड़े से भवन के अन्य हिस्से का पोंछा लगाया जाता हो उसे पूजाघर में उपयोग में न लायें शुभ होगा
✴️ 🕉️
आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज के मनोरंजन में आपको बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का उपयोग कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। नई परियोजनाओं को आरम्भ करने के लिए शुभ दिन है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। आज आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी आपसे कितना प्यार करता है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार को महसूस कर सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका साथी आपसे नाराज हो जाएगा। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को इसी ओर लगाएँ। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।