Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

विधायक ताराचंद सारस्वत की पहल से श्रीडूंगरगढ़ को मिली बिजली की स्थायी सौगात, 1.25 करोड़ से लगे 21 ट्रांसफॉर्मर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 9 जुलाई 2025

वर्षों से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को अब बड़ी राहत मिली है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 1.25 करोड़ रुपये की लागत से कस्बे में 21 नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इस कार्य से अब क्षेत्र में निर्बाध और स्थायी बिजली आपूर्ति का रास्ता खुल गया है।

विधायक सारस्वत की अनुशंसा पर शुरू हुए इस कार्य ने पूरे कस्बे में बिजली आपूर्ति की दशा और दिशा बदल दी है। लोड संतुलन बेहतर होने से ट्रिपिंग में भी कमी आएगी और लो-वोल्टेज की पुरानी समस्या खत्म होगी।

इस मौके पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। श्रीडूंगरगढ़ में भी विकास कार्यों की गति लगातार तेज होगी और जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

योजना के सफल क्रियान्वयन पर क्षेत्र की जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब नियमित बिजली मिलने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब