श्रीडूंगरगढ टुडे 10 जुलाई 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग–10.07.2025🕉️
✴️दैनिक ग्रह गोचर एवं राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
कैसे हुई गुरु की उत्पत्ति-गुरु पूर्णिमा पर विशेष
रूप से संकलित विशिष्ट शास्त्रोक्त जानकारी
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….10.07.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………आषाढ़
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…..पूर्णिमा. रात्रि. 2.07* तक/ प्रतिपदा
वार…………………………………… गुरुवार
नक्षत्र…………….पूर्वाषाढ़ा. संपूर्ण (अहोरात्र)
चंद्रराशि……………….धनु. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…………..ऐंद्र. रात्रि. 9.36 तक / वैधृति
करण…………विष्टि(भद्रा) अपरा. 4.56 तक
करण………. बव. रात्रि. 2.06* तक / बालव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 5.49.26 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.24.09 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.34.42
रात्रिमान………………………….10.25.43
चंद्रास्त……………………6.20.52 AM पर
चंद्रोदय……………………7.21.06 PM पर
राहुकाल..अपरा. 2.19 से 4.00 तक(अशुभ)
यमघंट…… प्रातः 5.49 से 7.31 तक(अशुभ)
गुलिक.. प्रातः 9.13 से 10.55 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.10 से 1.04(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………….आज नहीं है।
दिशाशूल……………………….. दक्षिण दिशा
दोष परिहार……. दही का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या तुला,धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ,मीन कर्क,सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें
दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न …… मिथुन 23°18′ पुनर्वसु 1 के
सूर्य …… मिथुन 23°49′ पुनर्वसु 2 को
चन्द्र …… धनु 13°52′ पूर्वाषाढ़ा 1 भू
बुध ……. कर्क 18°47′ आश्लेषा 1 डी
शुक्र …… वृषभ 11°45′ रोहिणी 1 ओ
मंगल .सिंह 18°50′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
बृहस्पति .. .मिथुन 12°39′ आद्रा 2 घ
शनि ……मीन 7°48′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ..कुम्भ 27°18′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
केतु * सिंह 27°18′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे
✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️
लग्न राशि **प्रारंभ – समाप्ति ==========================
मिथुन …………. 05:49 – 06:20
कर्क …………….06:20 – 08:38
सिंह ……………..08:38 – 10:52
कन्या ……………10:52 – 13:05
तुला ……………..13:05 – 15:21
वृश्चिक ………… .15:21 – 17:38
धनु ………………17:38 – 19:43
मकर …………… 19:43 – 21:28
कुम्भ …………….21:28 – 22:58
मीन ……………. .22:58 – 24:27
मेष ……………..24:27* – 26:05*
वृषभ ……………26:05* – 28:02*
मिथुन………….. 28:02* – 29:50*
==========================
अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है।
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
शुभ………………प्रातः 5.49 से 7.31 तक
चंचल…………. पूर्वा. 8.42 से 10.01 तक
लाभ…………..अपरा.12.37 से 2.19 तक
अमृत…………..अपरा. 2.19 से 4.00 तक
शुभ………………सायं. 5.42 से 7.24 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
अमृत…….. .सायं-रात्रि. 7.24 से 8.42 तक
चंचल…………. .रात्रि. 8.42 से 10.01 तक
लाभ.. रात्रि. 12.37 AM से 1.55 AM तक
शुभ….. रात्रि. 3.13 AM से 4.32 AM तक
अमृत… रात्रि. 4.32 AM से 5.50 AM तक
(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष –यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
11.08 AM तक—पूर्वाषाढ़ा—-1——–भू
05.25 PM तक—पूर्वाषाढ़ा—-2——–धा
11.41 PM तक—पूर्वाषाढ़ा—-3——–फा
उपरांत रात्रि तक—पूर्वाषाढ़ा—-4—– —ढ़ा
राशि धनु – पाया ताम्र
आज का दिन
व्रत विशेष………………………….. पूर्णिमा
अन्य व्रत………………………कोकिला व्रत
पर्व विशेष………………श्री शिवशयनोत्सव
दिन विशेष………………..चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………..सन्यासी चातुर्मास प्रारंभ
पंचक…………………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…….. उदयात् अपरा. 4.56 तक
खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय………………………. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
आज दिनांक………………..11.07.2025
तिथि……… श्रावण कृष्णा प्रतिपदा शुक्रवार
व्रत विशेष…………………………… नहीं है
अन्य व्रत……………………….आज नहीं है
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष………………..चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………….. श्रावण हिंडोलो प्रारंभ
दिन विशेष…………..विश्व जनसंख्या दिवस
पंचक…………………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।
खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
खगोलीय………………………. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।
अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
कैसे हुई गुरु की उत्पत्ति-गुरु पूर्णिमा पर विशेष
रूप से संकलित विशिष्ट शास्त्रोक्त जानकारी
एक बार देवर्षि नारद बैकुंठ में पहुंचे तो उन्होंने वहां भगवान को उदास पाया। महर्षि नारद ने भगवान से इसका कारण पूछा तो भगवान ने कहा कि मैंने ये सृष्टि बनाई। पशु-पक्षी, कीड़े-मकौड़े, जानवर, पेड़-पौधे आदि सभी कुछ बनाए। लेकिन जब से मैंने मनुष्य को बनाया है तब से ही मैं परेशान हो गया हूं।
बाकी जीव जंतु कभी कोई मांग नहीं करते लेकिन मनुष्य है कि इसकी मांगें पूरी ही नहीं होती। रोजाना मेरे द्वार पर आ जाता है और नई-नई चीजों की मांग करता है। इसलिए मैं परेशान हूं। तब नारद जी ने सुझाव दिया कि भगवान एक उपाय हो सकता है। आपको मनुष्य हमेशा बाहर की चीजों में ढूंढने की कोशिश करता है, आप मनुष्य के अंदर ही छिपकर बैठ जाएं। मनुष्य कभी अपने अंदर झांकने का प्रयास नहीं करेगा और इसलिए आपको ढूंढ भी नहीं पाएगा।
भगवान ने कहा सुझाव तो ठीक है, लेकिन इसमें एक समस्या है। मनुष्य अगर मुझे ढूंढ ही नहीं पाएगा तो वह हमेशा आनंद से वंचित हो जाएगा। मनुष्य मुझे प्यारा है। मैं नहीं चाहता कि ये दुखी रहे। इस पर महर्षि नारद ने सुझाव दिया कि भगवन फिर तो आप स्वयं सतगुरु बनकर मनुष्य की परेशानियों का समाधान कर सकते हैं। भगवान ये सुझाव सुनकर अति प्रसन्न हुए। इस तरह मनुष्य की परेशानियों को दूर करने के लिए भगवान ने गुरु की उत्पत्ति का मार्ग निकाला।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का कारण बन सकती है। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। अचानक हुई कोई मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तक़रार संभव है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आज आपको फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। अगर आज आपका रुख़ विनम्र और सहयोगी है, तो आपको अपने साझीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज कुछ अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार पलों में से होंगे। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज के दिन परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरे मन से जिएँ। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपकाऊ स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।






