Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

नोखा पंचायत समिति के विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा को किया निलंबित मुख्यालय होगा बाड़मेर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 11 जुलाई 2025

नोखा बीडीओ व वीडीओ के बीच हुए विवाद के बाद अब बीडीओ भोमसिंह इंदा को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम ने जारी किए है। जिसमें बताया कि नोखा पंचायत समिति विकास अधिकारी (बीडीओ) भोमसिंह इंदा के विरुद्ध विभागीय जांच कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित किया गया है, ऐसे में राजस्थान सिविल सेवायें (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भोमसिंह इंदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय पंचायत समिति चौहटन जिला बाड़मेर किया गया है। बता दें कि नोखा (बीकानेर) पंचायत समिति कार्यालय मंगलवार को बीडीओ भोमसिंह इंदा और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) रामनिवास भादू के बीच चार्जशीट नोटिस को लेकर तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नोखा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। वहीं बुधवार को मामले में कार्रवाई करते हुए वीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया था। इस एकतरफा कार्यवाही से पूरे जिले के ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब