Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

लोकतंत्र में तानाशाह नही सहेंगे, नही सहेंगे ! ठुकरियासर प्रकरण में आया उबाल, आक्रोशित ग्रामीण व कांग्रेस नेता बाना ने घेरा उपखंड अधिकारी को आदेश निरस्त करने की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़  टुडे 11 जुलाई 2025।

ग्राम पंचायत ठुकरियासर के प्रशासक पद पर से सरपंच अमराराम गांधी को हटाने का माममें विरोध उबाल खा रहा है। इन आदेशों के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेसी नेता अमराराम गांधी के साथ खड़े हो गए है। जिन्होंने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा व इसे एकतरफा व अन्याय पूर्ण कार्यवाही बताते हुए जम कर नारेबाजी से अपना रोष जताया। अमराराम ने कहा की चुनावी रंजिश के चलते उन्हें अपने कार्यकाल में भी बेहद परेशान किया गया व अब तो अन्याय की पराकाष्ठा पार कर दी गई है। इसी चुनावी रंजिश के चलते ही मुझ पर झूठी एफआईआर भी दर्ज करवाई। जिसकी जांच पुलिस थाने में चल रही है। गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के विरोधी गुट के प्रभाव में प्रशासन में झूठी कार्रवाई की रिपोर्ट पंचायती राज विभाग को भेजी व पंचायती राज विभाग ने उन्हें सुने बिना एकतरफा कार्रवाई की है जो न्याय के विरूद्ध है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने इस कार्यवाही को लोकतंत्र की हत्या बताया व किसी भी सूरत मे यह सहन नही करने की बात कही। बाना सहित पदर्शन करने वाले नेताओ, ग्रामीणों ने इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य लालचंद नाई, पूर्णाराम गोदारा, हड़मानसिंह गोदारा, मालाराम गोदारा, गंगाराम मेघवाल, मालाराम गोदारा, तोलाराम जाखड़, वार्ड पंच भंवरलाल मेघवाल, पेमाराम सारण, हेतराम, बुधाराम गांधी, नरसाराम, ओमप्रकाश, लालचंद गोदारा, शंकरलाल गोदारा, चुन्नीलाल गांधी, प्रकाश गांधी, भागुराम जाखड़, बीरबलराम कड़वासरा, कानाराम बिरट, पूर्व सरपंच उमाराम गोदारा, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, डूंगरराम सींवर, बिरबल देहडू, मुखराम, कोजाराम आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब