श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील पर “हरियालो राजस्थान” महाअभियान के तहत आज क्षेत्र के गांव तोलियासर के गोगाणा ताल में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष, संगठन प्रभारी चुरू रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के साथ सघन पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सुथार ने एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब हम मां के नाम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम धरती को भी मातृत्व का सम्मान दे रहे होते हैं।उन्होंने सभी से पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर विजय सिंह राजपुरोहित मनोज राजपुरोहित, हेमंत ,अशोक सिंह दुष्यंत सिंह, निर्मल दशरथ सिंह, भरत राजपुरोहित नवरत्न राजपुरोहित, रौनक सिंह, राजू मेघवाल, अशोक मेघवाल, शेराराम, गोपाल मेघवाल, कालू सभी युवाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर “हरियालो राजस्थान” और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण व देखरेख की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। राज्य मंत्री सुथार ने सभी का आभार जताया



