Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

राजस्थानी साहित्यकार मनोज स्वामी को मिलेगा राजस्थानी साहित्य भूषण सम्मान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 27 जुलाई 2025

राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं राजस्थानी भाषा आंदोलनकारी मनोज स्वामी को गुणीजन सम्मान समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ की ओर से राजस्थानी साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि साहित्यकार मनोज स्वामी विगत चार दशक से राजस्थानी कार्यों में प्राणपण से जुटे हुए हैं। उन्होनें पहली बार राजस्थानी भाषा में रामलीला जैसा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया जो विगत अनेक वर्षों से चल रहा है। चालीस वर्षों से वे राजस्थानी की स्वतंत्र पत्रकारिता भी कर रहे हैं। उनके समग्र साहित्यिक अवदान को ध्यान में रखकर संस्था समारोहपूर्वक सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी। संस्थाध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने कहा है कि राजस्थानी साहित्य भूषण पुरस्कार के अन्तर्गत श्री मनोज स्वामी को एक लाख रुपए की राशि, शाॅल, श्रीफल तथा सम्मान-पत्रक समर्पित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारी विजय महर्षि ने बताया कि अगस्त माह में श्री स्वामी का यह समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब