श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 जुलाई 2025
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से किसान पुत्र की मौत की खबर सामने आई है। गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 46 वर्षीय पद्माराम पुत्र सुरजाराम जाट की अपने खेत में कृषि कार्य करते हुए डिग्गी में गिर जाने से मौत हो गई है। शव को निकाल कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हैड कांस्टेबल देवाराम अस्पताल पहुंच गए है और मामले की जांच कर रहें है।










