Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने तीन गाडिय़ों को मारी टक्कर, क्षेत्र के एक युवा की मौत,दो घायल

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 अगस्त 2025

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 जयपुर हाईवे पर नौरंगदेसर की रोही में पेट्रोल से भरे एक टैंकर ने पहले सामने से आ रही कार को टक्कर मारी। फिर ट्रैक्टर से भिड़ गया। एक अन्य कार ट्रैक्टर के पीछे टकरा गई। नापासर थाना पुलिस के मुताबिक पेट्रोल से भरा एक टैंकर जयपुर की तरफ से बीकानेर आ रहा था। नौरंगदेसर की रोही में उसने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। फिर ट्रैक्टर से भिड़ गया। इस दौरान बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही एक अन्य कार ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार बिग्गा बास रामसरा निवासी दिलीप और नाथूराम तथा हनुमानगढ़ के नोहर निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस थाने के एएसआई कविंद्र कुमार और सीताराम मौके पर पहुंच गए। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर और दोनों कारों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे का कारण टैंकर चालक झुंझुनूं निवासी दिनेश जाट की लापरवाही बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब