Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 336वें दिन जारी, वोटिंग की तिथि का इंतजार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 अगस्त 2025

क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियन में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 336वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर इस भयंकर गर्मी में संघर्षरत है । न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है । इस बरसात के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है । आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है । गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण कड़कड़ाती सर्दी से लेकर अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है । आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, ताजाराम मेघवाल, सहिराम, मनफूल, बीरबलराम, सांवरमल सहू, भागीरथ, खींयाराम, लेखराम, तेजपाल, रुपाराम सांसी, मोटाराम सांसी, बाबूलाल, किशन चोटिया उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब