Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

बढ़ गया है Cholesterol, तो रोज वाली चाय को इस Magical Tea से करें रिप्लेस; साफ होगा शरीर का कोना-कोना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम है जिसका मुख्य कारण गलत खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली है। हेल्थ इंफ्लुएंसर मनप्रीत कालरा ने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए एक जादुई चाय की विधि बताई है। यह चाय न केवल कोलेस्ट्रॉल कम करती है बल्कि हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। इस चाय को खाली पेट पीने से अधिक लाभ होता है।

HighLights

  1. कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के कई जरूरी कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।
  2. हालांकि, शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा कई समस्याओं की वजह बन सकती है।
  3. ऐसे में आप एक आयुर्वेदिक चाय की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

इन दिनों हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी रहती है। गलत खानपान, बिजी लाइफस्टाइल और इनएक्टिव रहने की वजह से लोग अक्सर इसका शिकार हो जाते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता लेवल कई तरह से हानिकारक हो सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हाल ही में हेल्थ इंफ्लुएंसर और गट हेल्थ डाइटिशियन Manpreet Kalra ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप घर पर ही एक जादुई चाय तैयार कर सकते हैं। यह चाय न सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करेगी, बल्कि सेहत को और भी कई फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए चाय-

कोलेस्ट्रॉल के लिए ऐसे बनाएं चाय

सामग्री

  • 1.5 कप पानी
  • 1/2 चम्मच अर्जुन की छाल पाउडर
  • 4-5 तुलसी की पत्तियां
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1-2 लहसुन की कलियां (कुचली हुई)

बनाने का तरीका

  • इस चाय को बनाने का तरीका काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को पानी में डालकर अच्छे से उबालें।
  • जब यह पानी करीब एक कप रह जाए, तो इसे छान लें और इस पानी को गुनगुना पिएं।
  • बेहतर नतीजों के लिए इस चाय को दिन में एक बार जरूर पिएं।
  • सुबह खाली पेट इसे पीना ज्यादा फायदेमंद होगा।

कैसे असर करती है चाय?

  • इस चाय को बनाने के लिए आयुर्वेदिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें दिल की सेहत को सुधार करती है और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है।
  • इस चाय में मौजूद अदरक सिर्फ स्वाद ही भी, बल्कि सेहत को भी शानदार बनाती हैं। इसकी मदद से अपने लिपिड प्रोफाइल यानी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
  • हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली सूजन और ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करता है। ये दोनों ही चीजें आर्टरीज में प्लाक जमने का कारण बनती है। ऐसे में इस चाय में हल्दी मिलाने से हार्ट की आर्टरीज को साफ करने में मदद मिलती है
  • इस चाय में लहसुन के इस्तेमाल से न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ता है।
  • तुलसी की पत्तियां सदियों से अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसकी मदद से आर्टरीज की सफाई होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • इसमें मौजूद अर्जुन की छाल आपके हार्ट की सेहत में सुधार कर इसे मजबूत बताती है और ब्लड फ्लो को बेहतर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब