Menu
23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  | 

श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि का सम्मान समाज एकता व उत्थान पर जोर देने किया आह्वान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 अगस्त  2025

श्रीडूंगरगढ़ गौड़ ब्राह्मण विकास समिति की ओर से राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित संस्कृति भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्र में रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज को मजबूत व सशक्त बनाने और इसके उत्थान को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर महर्षि ने कहा कि समाज सर्वोपरि होता है। समाज विकास के लिए आपसी मतभेद को मिटाकर नई सोच व दिशा की जरूरत होती है। समाज के हर व्यक्ति को सामाजिक सोच के साथ जुटना जरुरी है। संस्था अध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा एवं अपने नैतिक दायित्व के प्रति जाग्रत होने की जरूरत है। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि समाज में एकता और संगठन होने से ही समाज विकसित होता है। समाज उत्थान में युवाओं वर्ग को अपनी महती भागीदारी निभानी होगी। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि समाज के विकास में संख्या बल का बड़ा होना जरुरी नहीं है। संगठन के साथ अच्छी सोच की जरूरत होती है। समिति के मंत्री विजय महर्षि ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर समाजहित में ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। इस दौरान इंद्रचंद शर्मा, मनीष शर्मा, सीताराम महर्षि, निरंजन शर्मा, कृपाशंकर शर्मा प्रमोद शर्मा, राधेश्याम नाथोलिया, घनश्याम शर्मा कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार महर्षि, राजेंद्र कुमार, कपिल महर्षि, कैलाश शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब