Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

4 अगस्त 2025,सोमवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टूडे 4 अगस्त 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-04.08.2025🕉️


✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम)


आज विशेष

सपने में यदि सांप दिखते है तो स्वप्न शास्त्र के
अनुसार उसका फल और संकेत समझिये


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….04.08.2025
कलियुग संवत्………………………….5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………श्रावण
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि….दशमी. पूर्वा. 11.42 तक / एकादशी
वार…………………………………. सोमवार
नक्षत्र……अनुराधा. प्रातः 9.13 तक / ज्येष्ठा
चंद्रराशि……………वृश्चिक. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…………… ब्रह्म. प्रातः 7.04 तक / ऐंद्र करण…………………गर. पूर्वा. 11.42 तक
करण.वणिज.रात्रि.12.32* तक/विष्टि(भद्रा)


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.01.08 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.13.36 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.12.28
रात्रिमान………………………….10.48.00
चंद्रोदय………………….. 3.23.48 PM पर
चंद्रास्त………………… ..1.49.44 AM पर
राहुकाल….प्रातः 7.40 से 9.19 तक(अशुभ)
यमघंट..पूर्वा. 10.58 से 12.37 तक(अशुभ)
गुलिक…अपरा. 2.16 से 3.55 (शुभे त्याज्य)
अभिजित………मध्या.12.11 से 1.04(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……. दूध का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ……….. कर्क 17°16′ आश्लेषा 1 डी
सूर्य ………… कर्क 17°42′ आश्लेषा 1 डी
चन्द्र ………… वृश्चिक 15°4′ अनुराधा 4 ने
बुध * ………….. कर्क 12°40′ पुष्य 3 हो
शुक्र …………… मिथुन 10°16′ आद्रा 2 घ
मंगल ….कन्या 3°58′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
बृहस्पति ……… .मिथुन 18°9′ आद्रा 4 छ
शनि * …….मीन 7°25′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ……कुम्भ 25°58′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * ….. सिंह 25°58′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


अमृत…………….प्रातः 6.01 से 7.40 तक
शुभ…………….प्रातः 9.19 से 10.58 तक
चंचल…………..अपरा. 2.16 से 3.55 तक
लाभ……………अपरा. 3.55 से 5.35 तक
अमृत…………….सायं. 5.35 से 7.14 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


चंचल……… सायं-रात्रि. 7.14 से 8.35 तक
लाभ…….रात्रि. 11.17 से 12.38 AM तक
शुभ……रात्रि. 1.59 AM से 3.20 AM तक
अमृत….रात्रि. 3.20 AM से 4.41 AM तक
चंचल….रात्रि. 4.41 AM से 6.02 AM तक


(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये।

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


09.13 AM तक—अनुराधा—-4——-ने
03.47 PM तक——ज्येष्ठा—-1——नो
10.21 PM तक——ज्येष्ठा—-2——या
04.52 AM तक——ज्येष्ठा—-3——यी उपरांत रात्रि तक——ज्येष्ठा—-4——-यु

राशि वृश्चिक – पाया ताम्र


आज का दिन


व्रत विशेष………………………….. नहीं है।
अन्य व्रत……………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………………….. नहीं है।
दिन विशेष……………….चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष……विश्व अस्थि एवं जोड़ दिवस
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)….रात्रि. 12.32* से रात्रि पर्यंत
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय…………………………….नहीं है। सर्वा.सि.योग…………….. प्रातः 9.13 तक अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………….संपूर्ण (अहोरात्र)


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक……………….05.08.2025
तिथि….. श्रावण शुक्ला एकादशी मंगलवार
व्रत विशेष……..पवित्रा एकादशी (सर्वेषाम)
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष………………………….. नहीं है।
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…………………… आज नहीं है।
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………….. अपरा. 1.13 तक
खगोलीय…… वर्तमान रवि नक्षत्र.(अश्लेषा)
नक्षत्र वाहन……………….. खर.वर्षा (सम)
खगोलीय……………………………. नहीं है। सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है। अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………… प्रातः 11.13 तक


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


सपने में यदि सांप दिखते है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार उसका फल और संकेत समझिये

1-सपने में सांप द‍िखने का मतलब सभी को जानना चाहिये..

यहां आपको सोते समय सपने में सांप द‍िखने का मतलब बता रहे हैं। मान्‍यता है क‍ि इन व‍िशेष स्थितियों में सांप द‍िखे तो तुरंत ही उपाय कर लेना चाह‍िए। इससे समय रहते क‍िसी भी बड़ी मुसीबत से बचा जा सकता है। तो आइए जान लेते हैं…

2-अगर द‍िख जाए सपने में नाग-नाग‍िन का जोड़ा

स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार अगर कभी भी जातकों को सपने में नाग-नाग‍िन का जोड़ा द‍िख जाए तो यह अशुभ संकेत होता है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना तब भी आता है जब पूर्वजों की अपेक्षा की जाए। ऐसे में भूलकर भी कभी पूर्वजों के प्रत‍ि मन में गलत व‍िचार नहीं लाने चाह‍िए और न ही उनकी न‍िंदा करनी चाह‍िए। ऐसा सपना जब भी द‍िखे तो उसी द‍िन से पूर्वजों के नाम पर दीपक जलाना चाह‍िए।

3-अगर सपने में सांप कर दे आपके ऊपर हमला तो प्रतिफल क्या..?

स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक के सपने में सांप उसके ऊपर हमला कर दे तो यह भी अशुभ होता है। मान्‍यता है क‍ि ऐसा सपना जीवन में आने वाले बड़े संकट का संकेत होता है। वहीं, अगर कभी सपने में सांप और नेवले की लड़ाई द‍िख जाए तो यह भी अशुभ होता है। मान्‍यता है क‍ि ऐसा सपना जीवन में आने वाले कानूनी संकट का संकेत होता है।

4-अगर द‍िख जाए लंबा और ब‍िल से बाहर आता हुआ सांप

स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी को सपने में लंबा और ब‍िल से बाहर आता हुआ सांप द‍िख जाए तो यह अशुभ होता है। मान्‍यता है क‍ि लंबा सांप द‍िखने का मतलब होता है क‍ि आने वाले समय में क‍िसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, ब‍िल से बाहर आता हुआ सांप द‍िख जाए तो इसका अर्थ होता है जातकों को नौकरी या व्‍यवसाय में नुकसान हो सकता है। ऐसे में कभी भी क‍िसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें।

5- सतर्क हो जाएं अगर सांप ऊपर ग‍िरता हुआ द‍िखाई दे

स्‍वप्‍नशास्‍त्र के अनुसार अगर कभी भी सपने में सांप आपके ऊपर ग‍िरता हुआ द‍िखाई दे तो यह अच्‍छा संकेत नहीं होता है। मान्‍यता है क‍ि यह सपना आने वाले समय क‍िसी गंभीर बीमारी का संकेत हेता है। ऐसे में जरूरी है क‍ि जब भी यह सपना द‍िखे तो तुरंत ही भोलेनाथ को याद करके ऊं नम: श‍िवाय का इच्‍छा और श्रद्धानुसार 11,21,51 और 108 बार जप करना चाह‍िए। कहा जाता है क‍ि यह आपके स्‍वप्‍न के दुष्‍प्रभाव का कम कर सकता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपकी परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे। किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज की असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे- कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज कुछ घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी का केंद्र बना सकती है। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका आकर्षक स्वभाव और ख़ुशमिज़ाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में वृद्धि करेगा। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज कुछ अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से बेहतरीन दिन है। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से उपयोग करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब