श्रीडूंगरगढ़ टूडे 5 अगस्त 2025
दिल के अच्छे लोग, आजकल बहुत कम मिलते हैं। अच्छा दिल और अच्छी सोच, सब लोगों के पास नहीं होती है। जिनके पास होती है,वे दिल के बहुत खूबसूरत होते हैं।
आजकल के लोग अच्छाई कम बुराई अधिक देखते हैं, और कमियां ही निकालते रहते हैं। पर जो दिल के अच्छे लोग हैं, वे परवाह नहीं करते हैं।बस केवल अपने काम से काम रखते हैं।
अच्छे दिल के लोग स्पष्टवक्ता होते हैं, वे दूसरों के लिए कष्ट भी सह लेते हैं। अच्छे दिल के लोग कहने से पहले सोचते हैं, किसी को बुरा लग जाएगा तो ऐसी बात वे नहीं बोलते हैं। स्वच्छ व निर्मल उनका दिल होता है, बेदाग उनका चरित्र होता है।
दिल के अच्छे लोग हमेशा अच्छी बात करते हैं, अपने व्यक्तित्व के कारण अपनी ओर खींच लेते हैं। दिल के अच्छे लोग हमेशा दूसरे का सम्मान करते हैं, ऐसे लोग स्वार्थी नहीं परोपकारी होते हैं।
दिल के अच्छे लोग हमेशा अच्छी सोच रखते हैं, वे बुराई का बदला भी अच्छाई से देते हैं। नेकी कर दरिया में डाल ऐसा उनका स्वभाव होता है, तभी तो ऐसा इंसान सबका खास होता है।
दिल के अच्छे लोग सहनशील होते हैं. वे त्याग और बलिदान की मूर्ति होते हैं। दिल के अच्छे लोग मददगार होते हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व को लोग पहचान नहीं पाते हैं। दिल के अच्छे लोग, आजकल बहुत कम मिलते हैं।।
