Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

बारह मासी कीचड़ समस्या पर पालिका प्रशासन आया हरकत में आया, मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष  तुरन्त करवाई सफाई

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 5 अगस्त 2025

कस्बे के बिग्गाबास क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 24 में लंबे समय से फैली बारहमासी कीचड़ और गंदगी की समस्या को लेकर नागरिकों का आक्रोश आज रंग लाया। दोपहर मे   श्रीडूंगरगढ़ टूडे ने प्रमुखता से प्रकाशित की  खबर प्रकाशित  होने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा स्वयं पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों से वार्ता कर समस्या की गंभीरता को समझा और भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा। इस दौरान एसआई हरीश गुर्जर भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने तत्काल प्रभाव से गंदे पानी के टैंकर भरवाए और चेम्बर की सफाई करवाने की कार्रवाई शुरू करवाई। इससे पूर्व, वार्डवासियों ने कई बार पालिका प्रशासन को कीचड़  की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया था। पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन तीन-चार स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, जो अक्सर कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। हालांकि आज शाम को की गई त्वरित कार्रवाई से  नागरिकों में मन मे उम्मीद जागी, मोहल्ले वासियों ने कहा अस्थायी नही स्थायी समाधान भी जल्द करे। पार्षद मूलचंद स्वामी सहित वार्डवासियों ने श्रीडूंगरगढ़ टुडे का आभार जताया।

खबर से पहले
खबर के बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब