श्री डूंगरगढ़ टूडे 7 अगस्त 2025
आगामी 29 अगस्त शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय दोस्ताना पूनरासर पैदल यात्री संघ दोपहर 3 बजे हनुमानजी मन्दिर बिग्गा बास वार्ड नं 23 से धूमधाम से रवाना होगा। संघ डीजे के साथ भव्य जुलूस के रूप में रवाना होगा व संघ के सभी सदस्यों का फुलमालाओं से स्वागत किया जाएगा। संघ सदस्यों ने अपनी 5 वीं फेरी को लेकर यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं के साथ विशेष पूजन आयोजन भी होगा। वहीं संघ में शामिल होने के लिए पदयात्रियों का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। इच्छुक पदयात्री 9057347606 या 7424946966 व 7014176212 पर संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है। यात्रा शुल्क 450 रुपये रखा गया। साथ ही सभी पदयात्रियों को टी शर्ट भी संघ की तरफ से दी जाएगी।







