Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  | 

ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टूडे 9 अगस्त 2025

मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय, श्री डूंगरगढ़ में श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, शनिवार, 9 अगस्त 2025 को पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रावणी उपाकर्म आयोजित किया गया। प्रातःकाल पाठशाला स्थित कैलाश मानसरोवर में गण स्नान विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय के व्यवस्थापक सत्यनारायण पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य गोविन्द प्रसाद बोहरा एवं आचार्य रविशंकर दाधीच के सान्निध्य में हुआ। इस दौरान छात्रों एवं पूर्व छात्रों ने मिट्टी, गोमय, गोमूत्र, दुग्ध, दही, घृत, भस्म आदि से पारंपरिक स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए।इसके पश्चात विद्यालय परिसर में तर्पण एवं ऋषि पूजन सम्पन्न हुआ। प्राचार्य बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि उपाकर्म मानसिक शुद्धि और ऊर्जा प्राप्त करने का प्रमुख साधन है, साथ ही यह क्रिया वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति का दर्पण बताते हुए इसे देवत्व प्रदान करने वाली भाषा करार दिया। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के अनेक विद्वज्जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की और संस्कृत भाषा व परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब