Menu
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर ऊपनी में रक्तदान शिविर, 125 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान  |  नागरिक विकास परिषद का सराहनीय कदम, नेत्र चिकित्सालय में लगाया गया A.C  |  जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ गौशाला कोटासर पहुंचे पत्रिका संवाददाता रामकिशन महिया।  |  कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का श्रीडूंगरगढ़ में जोरदार स्वागत  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

14 अगस्त को बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सरहद पर जवानों से करेंगे संवाद

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 10 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सरहद पर बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा ‘विभाजन की विभीषिका’ विषय पर विशेष संवाद का भी आयोजन होगा, जिसमें सातों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ. सी.आर. चौधरी धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया तथा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ उपस्थित रहे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाना सभी का लक्ष्य होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब