Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

मोमासर सहित चार गांव आदर्श सौर ग्राम की रेस में,श्रीडूंगरगढ़ में रीको अधिकारी को नोटिस

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टूडे 11 अगस्त 2025

अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रामावतार कुमावत ने बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर प्रगति रिपोर्ट एडीएम कार्यालय को भेजें। ऊर्जा विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री ‘सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत मोमासर और कालू सहित चार गांवों को ‘आदर्श सौर ग्राम’ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जल्द ही इनमें से एक गांव का चयन होगा, जहां 2 मेगावाट क्षमता तक का सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा और 40% अनुदान मिलेगा। वहीं, श्रीडूंगरगढ़ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की बजट घोषणा पर अपडेट रिपोर्ट पेश नहीं करने पर एडीएम प्रशासन ने नाराज़गी जताई और रीको अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब