Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

बिग्गाबास रामसरा में चार घरों में चोरी,पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 11 अगस्त 2025

क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा  में 8 अगस्त की देर रात हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए राउंडअप कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने 8 अगस्त की रात बिग्गाबास रामसरा स्थित चार घरों से मोबाइल फोन और आभूषण चुरा लिए थे और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद एसएचओ जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एएसआई ग्यारसीलाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान अन्य चोरियों का खुलासा होने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब