श्री डूंगरगढ़ टुडे 12 अगस्त 2025
मंगलवार को क्षेत्र के गांव सातलेरा में स्थित राउमावि सातलेरा की प्राचार्या बबीता बिश्नोई के नेतृत्व में और समस्त विद्यालय स्टॉफ के नेतृत्व में सभी बालक बालिकाओं द्वारा क्षेत्र के गांव सातलेरा में शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाला के मीडिया प्रभारी किशन गोपाल बीकानेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा को प्राचार्य बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो गांव की मुख्य गलियों से होकर गुजरी। ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्पवर्षा करके तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। बच्चों द्वारा तिरंगे झंडो,बैनर, फ्लैक्स आदि के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत नारों …… भारत माता की जय……….., वन्दे मातरम……….., इन्कलाब जिंदाबाद…………, जय जवान जय किसान…………, नारों के उदघोष से सम्पूर्ण गांव में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की सौंधी महक गांव के कौने कौने में बिखेरी।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नुजल इस्लाम काजी ने भारतीय सेनाओं द्वारा हाल ही में ऑपरेशन सिन्दूर में दिखाए गए अदभुत शौर्य और पराक्रम की जानकारी बच्चों को दी तो वातावरण राष्ट्रवाद से गुंजायमान हो गया।विद्यालय स्टाफ अमरचंद, लल्लू राम, वन्दना, सुमम,अनुराधा, पूजा और किशनगोपाल प्रजापत का कार्यक्रम में अतुलनीय सहयोग रहा
















