श्री डूंगरगढ़ टुडे 12 अगस्त 2025
श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बीकानेर (देहात) की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को यहां तेजा मंदिर में आयोजित की जाएगी। संगठन के मीडिया प्रभारी दीपक गौतम ने बताया कि RGPRS की नवगठित कार्यकारिणी की इस बैठक में जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे आहूत होगी।बैठक में जिला कार्यकारिणी के अलावा श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधान सभा समन्वयक भी शामिल होंगे।इस बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र एवं सम्मान किया जाएगा।बैठक के बाद विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं को संदर्भ में उपखण्ड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा।इसके अलावा 20 अगस्त को जयपुर में आयोज्य रैली के संबंध में चर्चा कर दायित्व सौंपे जाएंगे।










