श्री डूंगरगढ़ टूडे 14 अगस्त 2025
क्षेत्र के गांव सतासर में कीटनाशक के असर से एक 25 वर्षीय किसान पुत्र ने अपनी जान गवां दी है। सत्तासर निवासी शिवसिंह पुत्र लिछमणसिंह गुरूवार सुबह अपने खेत में छिड़काव कर रहा था। और तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल देवाराम अस्पताल पहुंचे है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।










