Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

सेसोमूं स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजननन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बाँधा समां

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 16 अगस्त 2025

श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में आज कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नर्सरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मनभावन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब