Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में कल महिया के नेतृत्व बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति का होगा जोरदार प्रदर्शन,

Post BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 18 अगस्त 2025

श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को बिजली विभाग के बाहर माहौल गरमाने वाला है। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस विरोध का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया करेंगे। मंगलवार को कस्बे में बिजली विभाग कार्यालय के बाहर बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन की कमान अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया संभालेंगे। सोमवार को किसान नेताओं की टोलियों ने गांवों में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से इस विरोध में शामिल होने का आह्वान किया। महिया ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने स्मार्ट मीटर का ठेका अडानी समूह की गोवा में ब्लैकलिस्टेड जीनस कंपनी को देकर अपनी मंशा साफ कर दी है। उनका कहना था कि सरकार की योजना आम उपभोक्ता की जेब पर बोझ डालने और बिजली महंगी करने की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे संगठित होकर स्मार्ट मीटर का विरोध करें और इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब