Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

पढ़े आमजन से जुड़ी दो खास खबरें

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 19 अगस्त 2025

1. आज रात्रि श्रीमोरवीनंदन खाटूश्यामजी संघ द्वारा होगा भव्य सुंदरकांड आयोजन

आज शाम 8.15 बजे आड़सर बास के श्याम मंदिर में श्रीमोरवीनंदन खाटूश्यामजी पैदल संघ द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन होगा। संघ सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त भव्य आयोजन में शामिल होंगे और बाबा की ज्योत के दर्शन लाभ लेंगे। संघ सदस्यों ने कस्बेवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।

2.माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तीसरा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 24 अगस्त को विभिन्न डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं

श्रीडूंगरगढ़ टुडे-श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल जनसेवा के कार्यो में अग्रसर है।माहेश्वरी समाज की महिलाएं कस्बे के हर सामाजिक और सांस्कृतिक सेवा क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। इसी कड़ी में मण्डल द्वारा तीसरा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में  बीपी,शुगर,ईसीजी, इस्पायरोमिटर, अस्थमा रोगियों के लिये ब्रेथोमीटर,पीइएफआर टेस्ट किया जायेगा। ये शिविर 24 अगस्त  को कस्बे के कालुबास स्थित माहेश्वरी भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा।

शिविर में  डॉ. मदनगोपाल भट्ड़ (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ),डॉ. सौरभ अग्रवाल (चर्म रोग व हेयर ट्रान्सप्लान्ट सर्जन), डॉ. विकास पारीक (फिजिशियन) डॉ. गौरव गोम्बर (शिशु रोग विशेषज्ञ),डॉ. मिनाक्षी गोम्बर (स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ. रुचिर अरन (युरोलोजिस्ट व किडनी स्टोन सर्जन), डॉ. जी.एस. विजय (अस्थी रोग विशेषज्ञ), अपनी सेवायें देंगे।

शिविर संबंधित कोई भी जानकारी 8700513769, 8368341554, 8005645887 के लिए इन नम्बरों लर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब