Menu
23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  | 

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा,14 सितम्बर को अर्पित किये जायेंगे पुरस्कार।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टूडे 19 अगस्त 2025

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ ने हिन्दी सृजन हेतु दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है । संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि और उपाध्यक्ष डॉ. मदन सैनी के अनुसार वर्ष 2025 का संस्था का सर्वोच्च व प्रतिष्ठित मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान जोधपुर की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पद्मजा शर्मा को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए प्रदान किया जाएगा। घोषित पुरस्कारों की जानकारी साझा करते हुए संस्था के मंत्री और पुरस्कार समिति के संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि इस बार देश-भर के दस से अधिक राज्यों से प्रविष्टियां व प्रस्ताव प्राप्त हुए। डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित कथाकार देवेन्द्र मिश्रा को बोधि प्रकाशन सेे प्रकाशित डस्ट और अन्य कहानियां कथा संग्रह के लिए अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार बीकानेर की ख्यातनाम साहित्यकारा संगीता सेठी को उनके कहानी संग्रह तुम कब आओगे को और श्याम सुन्दर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार शाहजहांपुर के वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. नागेश पाण्डेय को उनकी प्रसिद्ध बाल कथा कृति ‘नटखट बाल कहानियां’ के लिए घोषित कियेे गये हैं। पं. गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से समादृत लेखक श्री सुरेश ओझा के सौजन्य से प्रारम्भ किये गये इतर साहित्यिक लेखन क्षेत्र का सुरेश कंचन ओझा लेखन पुरस्कार भोपाल के कुमार सुरेश को उनकी कृति ‘संभवामि युगे युगे’ के लिए प्रदान किया जाएगा। इसी वर्ष से प्रारम्भ किये गये श्री चन्द्रमोहन हाड़ा हिमकर स्मृति उपन्यास लेखन पुरस्कार के लिए सरदारशहर के उपन्यासकार विश्वनाथ तंवर की कृति ‘तपस्या’ का चयन किया गया है। आयोजन समन्वयक महावीर माली ने बताया कि सभी पुरस्कार 14 सितम्बर, 2025 को श्रीडूंगरगढ में संस्था द्वारा ं आयोज्य भव्य समारोह में अर्पित किये जायेंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष रामचन्द्र राठी के अनुसार मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान में 21 हजार रुपए नगद तथा अन्य सभी चयनित कृतियों के रचनाकारों को पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल आदि अर्पित किए जायेंगे। उपाध्यक्ष कवि सत्यदीप ने बताया कि पुरस्कार अर्पण के अलावा संस्था के वार्षिकोत्व के अवसर पर संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव महावीर सारस्वत ने बताया कि रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब