Menu
5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  | 

22 अगस्त 2025, शुक्रवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 22 अगस्त 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-22.08.2025🕉️

️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम)


आज विशेष

अंतिम समय में व्यक्ति के मुंह में क्यों दिया
जाता है तुलसी और गंगाजल – कारण जानिए


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….22.08.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु…………………………………….. वर्षा
मास…………………………………. भाद्रपद
पक्ष……………………………………..कृष्ण
तिथि.. चतुर्दशी. पूर्वा.11.56 तक/अमावस्या
वार…………………………………. शुक्रवार
नक्षत्र…..अश्लेषा. रात्रि. 12.17* तक / मघा
चंद्रराशि………..कर्क. रात्रि. 12.17* / सिंह
योग…….वरीयान. अपरा. 2.34 तक / परिघ करण……………. शकुनि. पूर्वा. 11.56 तक
करण…… चतुष्पद. रात्रि. 11.41 तक / नाग


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट———– -मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………..प्रातः 6.09.09 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.59.02 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.49.53
रात्रिमान………………………….11.10.31
चंद्रास्त………………….. 6.37.03 PM पर
चंद्रोदय……………………5.58.32 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.58 से 12.34 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 3.47 से 5.23 तक(अशुभ)
गुलिक.. ..प्रातः 7.45 से 9.22 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.12.08 से 12.59(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……..जौ का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज उम्रदराज़ लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


लग्न …………. .सिंह 4°33′ मघा 2 मी
सूर्य …………….सिंह 4°59′ मघा 2 मी
चन्द्र …….. .कर्क 20°1′ आश्लेषा 2 डू
बुध ….. ..कर्क 16°46′ आश्लेषा 1 डी
शुक्र ……….. कर्क 1°26′ पुनर्वसु 4 ही
मंगल …….. .कन्या 15°18′ हस्त 2 ष
बृहस्पति… मिथुन 21°48′ पुनर्वसु 1 के
शनि * …मीन 6°32′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ….कुम्भ 25°1′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * .. .सिंह 25°1′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल……………प्रातः 6.09 से 7.45 तक
लाभ…………….प्रातः 7.45 से 9.22 तक
अमृत………….प्रातः 9.22 से 10.58 तक
शुभ………….अपरा. 12.34 से 2.10 तक
चंचल……………सायं. 5.23 से 6.59 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……………रात्रि. 9.47 से 11.10 तक
शुभ…रात्रि. 12.34 AM से 1.58 AM तक
अमृत…रात्रि. 1.58 AM से 3.22 AM तक
चंचल…रात्रि. 3.22 AM से 4.46 AM तक


(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


12.08 PM तक—अश्लेषा—-2——–डू
06.11 PM तक—अश्लेषा—-3——–डे
12.17 AM तक—अश्लेषा—-4——-.डो

राशि कर्क – पाया चांदी_


उपरांत रात्रि तक------मघा-----1-------मा

राशि सिंह – पाया चांदी


आज का दिन


व्रत विशेष………………………….. नहीं है।
अन्य व्रत…………………………… नहीं है।
पर्व विशेष………………………….. नहीं है।
दिन विशेष……………….चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………………… पितृ अमावस्या
दिन विशेष… शरद् ऋतु प्रारंभ. रात्रि 2.04*
पंचक………………………… आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………आज नहीं है।
खगोलीय………. वर्तमान सूर्य नक्षत्र (मघा)
नक्षत्र वाहन…………….. मंडूक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय… कन्यायां भानु. रात्रि. 2.04*पर
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है। अमृ.सि.योग…………………..आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………….आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक……………….23.08.2025
तिथि…..भाद्रपद कृष्णा अमावस्या शनिवार
व्रत विशेष………………………….. नहीं है।
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष…….. ……… सती पूजा अग्रवंशे
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष……देवकार्य एवं शनि अमावस्या
दिन विशेष.कुशोत्पाटिनी/पिठोरी अमावस्या
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है।
खगोलीय……….. वर्तमान सूर्य नक्षत्र (मघा)
नक्षत्र वाहन…………….. मंडूक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय……… पुष्ये शुक्र. रात्रि. 8.36 पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है। अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………………..आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


अंतिम समय में व्यक्ति के मुंह में क्यों दिया जाता है तुलसी और गंगाजल – कारण जानिए

हिन्दू धर्म में गंगाजल और तुलसी का मिलन बहुत ही पवित्र माना जाता है। गंगा जहां शिव से संबंध रखती है वहीं तुलसी श्रीहिर विष्णु से। दुनिया के सभी जलों में सबसे पवित्र जल गंगा के जल को माना जाता है और तुसली को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। मरते वक्त या मरने के बाद या किसी के प्राण तन से नहीं निकल रहे हैं तो उसके मुंह में तुसली के साथ गंगा जल डाला जाता है। ऐसा क्यूं करते हैं? आओ जानते हैं रहस्य।

  1. मान्यता अनुसार कहते हैं कि मुंह में गंगाजल और तुलसी रखने से यम के दूत यानी यमदूत मृतक की आत्मा को सताते नहीं है।
  2. मान्यता अनुसार गंगाजल और तुसली रखने से तन से प्राण आसानी से निकल जाते हैं और किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है।
  3. यह भी कहते हैं कि मरने वाला व्यक्ति भूखा और प्यासा नहीं मरे इसलिए उसके मुंह में तुलसी के साथ गंगाजल रखा जाता है। भूखा प्यासा व्यक्ति अतृप्त होकर भटकता रहता है।
  4. तुलसी हमेशा भगवान व‌िष्णु के स‌िर पर शोभित होती हैं, मृत्यु के समय तुलसी पत्ता मुंह में डालने से व्यक्त‌ि को यमदंड का सामना नहीं करना पड़ता है।
  5. गंगा को मोक्षदायिनी नदी भी कहा गया है। इसीलिए ऐसी आम धारणा है आप पर शनि साढ़ेसाती /ढैय्या या महादशा
    चल रही हो, इन चार उपायों से होगा लाभ

वर्तमान में कुंभ मीन मेष राशियों पर शनिदेव की साढ़ेसाती चल रही है और मीन व तुला राशि पर ढैय्या चल रही है विशेष रूप से ये उपाय उनके लिये महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं।

पुराणों में बताया गया हैं कि कुल नौ गृह हैं, जो हमारे जीवन में कुछ कुछ न प्रभाव जरूर डालते हैं इन्हीं ग्रहों के भावों से हमारा भविष्य भी पता चलता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कुंडली के अध्ययन में करीब नौ (9) ग्रह और बारह (12) राशियों को शामिल किया जाता है। शास्त्रों में ये भी मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में किसी ग्रह की दशा कमजोर हो जाती है तो उन्हें जीवन में कई परेशानियों को झेलना पड़ता है। विद्वानों के अनुसार सभी ग्रहों में शनिदेव को खास स्थान प्राप्त होता है। शनि महाराज को न्याय के देवता माना जाता हैं।शनि की मजबूत स्थिति होने से लोगों को हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है, और यदि शनि की दशा खराब होती है तो व्यक्ति बहुत मेहनत के बीडी भी कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाता है और तो और ऐसी कहावत है कि शनि की बुरी दृष्टि जिस पर भी पड़ती है, उस व्यक्ति को परेशानियों कभी नहीं छोड़ती हैं।ज्योतिष के मुताबिक भी जिन लोगों में शनि दोष होता है,उन्हें कई समस्याओं से घिरना पड़ सकता है।अगर किसी जातक की कुंडली में शनि किसी भी जगह पर विराजमान हों, और उन्हें नुकसान पहुंचता है तो उसे शनि दोष कहते हैं।कहा जाता है कि अमीर से अमीर इंसान भी शनिदोष से नहीं बच पाता। उसका सारा धन, मान और प्रतिष्ठा सब कुछ नष्ट हो जाते हैं।

शनि दोष से बचने के लिए लोग तमाम उपाय अपनाते हैं। जानकारों के मुताबिक वास्तु सम्बन्धित उपाय करने से शनि दोष का प्रभाव कम हो सकता है, आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान उपाय जो इस दोष के प्रभाव को कम करने में आपकी सहायता करेंगे।

कांटों वाले पौधों को रखें घर से दूर:-
वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग शनि दोष से परेशान हैं उन्हें अपने घर में किसी भी तरह के कांटे वाले पौधें को जगह नहीं देनी चाहिए। कहा जाता है कि कंटीले पौधों के प्रभाव से शनि हिंसक क्रूर और प्रबल हो जाते हैं जिससे आपके स्वाभाव पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कपड़ों की खरीदारी से बचें

ज्योतिष शास्त्र में बताया जाता है कि शनि दोष से बचने के लिए लोगों को शनिवार के दिन नए कपड़े खरीदने से बचना चहिए मान्यता है कि इस दिन नए कपड़े खरीदना शुभ नहीं होता है।

वस्त्र दान से हो सकता है लाभ

वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि किसी जरूरतमंद और गरीबों को आप अपने इस्तेमाल में नहीं आने वाले कपड़ो का यदि दान करते हैं, तो शनि महाराज प्रसन्न होते हैं साथ ही शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है और फटे कपड़े दान न करें और खुद भी कोई फटे कपड़े न पहनें।

तुलसी पौधा:-
ऐसा भी बताया जाता है कि शनि के गलत प्रभावों को दूर करने में तुलसी पौधा घर में रखना फायदेमंद होगा। कहते हैं कि घर के मुख्य द्वार यानी ईशान कोण की ओर तुलसी का पौधा रखने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। मरते समय व्यक्ति को यह जल पिला दिया जाए तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा ही एक मात्र ऐसी नदी है जहां पर अमृत कुंभ की बूंदें दो जगह गिरी थी।

  1. गंगाजल का पानी बैक्टीरियोफेज नामक जीवाणु के कारण कभी सड़ता नहीं है। यदि किसी को गंगा जल पिला दिया जाए तो यह जीवाणु उसके शरीर में चला जाएगा और शरीर के भीतर गंदगी और बीमारी फैलाने वाले जीवाणुओं को यह नष्ट कर देगा। इसीलिए गंगाजल मुंह में डाला जाता है। गंगाजल में कोलाई बैक्टीरिया को मारने की क्षमता है। ऐसा भी मान्यता है कि कभी इसे पीने से कोई मरता हुआ व्यक्ति पुन: जीने की राह पर निकल पड़े। तुलसी का पत्ता भी व्यक्ति में जिवेषणा का संचार करता है।
  2. गंगाजल में प्राणवायु की प्रचुरता बनाए रखने की अदभुत क्षमता है। इस कारण मरते हुए व्यक्ति को गंगाजल पिलाया जाता है। गंगा के पानी में वातावरण से आक्सीजन सोखने की अद्भुत क्षमता है।
  3. तुलसी और गंगाजल के साथ मृत्यु के समय व्यक्ति के मुंह में सोने का टुकड़ा रखने का भी प्रचलन है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  4. दूषित पानी में तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है। मरने वालों को तुलसी खिलाने से उसके शरीर का शुद्धकरण हो जाता है और वह अच्छा महसूस करता है।
  5. तुलसी एक औषधि भी है। मरते समय तुलसी का पत्ता मुंह में रखने से प्राण त्यागने में कष्ट नहीं होता है क्योंकि इससे सात्विक भाव और निर्भिकता का भाव जन्मता है।

✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी ठीक करने की ताक़त होती है। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएँ, इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। इसे औरों के सामने न लाएँ, नहीं तो बदनामी हो सकती है। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। आपका जीवनसाथी आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे सही इलाज है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के पल लाएगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। आज के दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब