Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर करवाने की मांग, पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने भेजा जिला कलेक्टर को पत्र

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

बीकानेर मंडल से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों में भयंकर रोष व्याप्त है , जिसके चलते पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने आमजन की भावनाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर बीकानेर एवं उपखंड अधिकारी को पत्र लिख कर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर करवाने की मांग की । बाना ने अपने पत्र में उल्लेख करते हुए बताया कि इस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर निर्धारित नहीं किया गया है। जबकि श्रीडूंगरगढ़ कस्बा एक प्रमुख व्यापारिक एवं शैक्षणिक केन्द्र होने के साथ-साथ आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य जंक्शन है। प्रतिदिन हजारों यात्री यहां से जयपुर, जोधपुर, दिल्ली, बीकानेर एवं अन्य स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। यदि वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ पर दिया जाए तो स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास में भी यह निर्णय सहायक सिद्ध होगा। इसलिए आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर माननीय रेलवे मंत्रालय / मंडल को पत्राचार कर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब