Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

आर्मी दौड़ में शामिल होने गए 22 वर्षीय युवक की अचानक मौत गांव में शोक की लहर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 अगस्त 2025

बीकानेर जिले के कल्याणसर नया गांव निवासी 22 वर्षीय मुन्नीराम गोदारा की जोधपुर में आर्मी भर्ती की दौड़ के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को फिजिकल परीक्षा के दौरान वह दौड़ पूरी करने के बाद अचानक गिरकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद जवानों ने उसे मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां 22 अगस्त की रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई।मुन्नीराम को जब एमडीएम लाया गया था तो उसकी सभी जांच हुई थी। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थी। किसी दूसरी बीमारी के भी कोई सिम्पटम्स नहीं नजर आए। इसलिये डॉक्टरों ने कार्डियक अटैक की आशंका जताई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मुन्नीराम बीकानेर में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसके परिवारजन उसकी नौकरी की उम्मीद में थे, लेकिन हादसे ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया। शुक्रवार शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब