Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

दुलचासर से गाजे-बाजे के साथ झोरड़ा पैदल यात्री संघ हुआ रवाना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 अगस्त 2025

लोक देवता हरिराम बाबा के समाधि स्थल झोरड़ा गांव में धोक लगाने के लिए रविवार को दुलचासर गांव से झोरड़ा पैदल यात्री संघ रविवार शाम को रवाना हुआ। संघ के जयप्रकाश ओझा ने बताया कि संघ की 11 वी पद यात्रा है। संघ के पैदलयात्री बुधवार को हरिराम बाबा की समाधि स्थल पर धोक लगाएंगे। रवानगी कल से पूर्व गांव के हरिराम बाबा मंदिर में बाबा की विशेष ज्योत एवं पूजा अर्चना हुई। इसके बाद गाजे बाजे के साथ जुलूस के रूप संघ के पैदलयात्री गांव के विभिन्न गली मौहल्ले से होते हुए झोरड़ा धाम के लिए रवाना हुए। आगामी 28 अगस्त की रात्रि को बाबा के भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में राणेरी के गायक कलाकार प्रेमदान एंड पार्टी बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। इस दौरान हीरालाल तावणिया,उप सरपंच श्याम सुन्दर ओझा, सीताराम ओझा राधाकिशन ओझा, पूर्व उप सरपंच खेताराम महिया भागीरथ सैन, महादेव मुंधड़ा, मालचंद ओझा,ओम सोनी महेन्द्र सिंह पड़िहार, धर्मेंद्र स्वामी, नन्द लाल सैन, महेश सैन, जमुना प्रसाद मुंधड़ा, श्री गोपाल गौशाला सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब