श्री डूंगरगढ़ टुडे 24 अगस्त 2025
बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत रेल सेवा शुरू होने पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड़ अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात उन्हें बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। सुथार ने श्रीडूंगरगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए दोनों मंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि यह रेल सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।जिस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही श्रीडूंगरगढ़ में भी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित होगा।










