
श्री डूंगरगढ़ टुडे 27 अगस्त 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏 जय श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
आज का पंचांग – 27 अगस्त 2025
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – भाद्रपद
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – चतुर्थी शाम 03:44 तक तत्पश्चात पंचमी
🌤️ नक्षत्र – चित्रा पूर्ण रात्रि तक
🌤️ योग – शुभ दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात शुक्ल
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:40 से दोपहर 02:15 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:22
🌤️ सूर्यास्त – 06:58
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी,श्री गणेश चतुर्थी ( चंद्र-दर्शन निषिद्ध,चद्रास्त : रात्रि 09:38),श्री गणेश महोत्सव प्रारंभ
💥 विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 गणेश चतुर्थी 🌷
गणेशजी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। उस समय सोमवार का दिन, स्वाति नक्षत्र, सिंह लग्न और अभिजीत मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए
वैसे तो भविष्य पुराण में सुमन्तु मुनि का कथन है
“न तिथिर्न च नक्षत्रं नोपवासो विधीयते । यथेष्टं चेष्टतः सिद्धिः सदा भवति कामिका।।”
“भगवान गणेशजी की आराधना में किसी तिथि, नक्षत्र या उपवासादि की अपेक्षा नहीं होती। जिस किसी भी दिन श्रद्धा-भक्तिपूर्वक भगवान गणेशजी की पूजा की जाय तो वह अभीष्ट फलों को देनेवाली होती है।” फिर भी गणेशजी के जन्मदिन पर की जानेवाली उनकी पूजा का विशेष महत्व है। तभी तो भविष्यपुराण में ही सुमन्तु मुनि फिर से कहते हैं की
“शुक्लपक्षे चतुर्थ्यां तु विधिनानेन पूजयेत्। तस्य सिध्यति निर्विघ्नं सर्वकर्म न संशयः ।।
एकदन्ते जगन्नाथे गणेशे तुष्टिमागते। पितृदेवमनुष्याद्याः सर्वे तुष्यन्ति भारत ।।”
“शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को उपवास कर जो भगवान गणेशजी का पूजन करता है, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और सभी अनिष्ट दूर हो जाते हैं। श्रीगणेशजी के अनुकूल होने से सभी जगत अनुकूल हो जाता है। जिस पर एकदन्त भगवान गणपति संतुष्ट होते हैं, उसपर देवता, पितर, मनुष्य आदि सभी प्रसन्न रहते हैं।”
अग्निपुराण के अनुसार भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को व्रत करनेवाला शिवलोक को प्राप्त करता है |
भविष्यपुराण, ब्राह्मपर्व के अनुसार
मासि भाद्रपदे शुक्ला शिवा लोकेषु पूजिता । ।
तस्यां स्नानं तथा दानमुपवासो जपस्तथा । क्रियमाणं शतगुणं प्रसादाद्दन्तिनो नृप । ।
गुडलवणघृतानां तु दानं शुभकरं स्मृतम् । गुडापूपैस्तथा वीर पुण्यं ब्राह्मणभोजनम् । ।
यास्तस्यां नरशार्दूल पूजयन्ति सदा स्त्रियः । गुडलवणपूपैश्च श्वश्रूं श्वसुरमेव च । ।
ताः सर्वाः सुभगाः स्युर्वे१ विघ्रेशस्यानुमोदनात् । कन्यका तु विशेषेण विधिनानेन पूजयेत् । ।
भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है, इस दिन जो स्नान, दान उपवास, जप आदि सत्कर्म किया जाता है, वह गणपति के प्रसाद से सौ गुना हो जाता है | इस चतुर्थी को गुड़, लवण और घृत का दान करना चाहिये, यह शुभ माना गया है और गुड़ के अपूपों (मालपुआ) से ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिये तथा उनकी पूजा करनी चाहिये | इस दिन जो स्त्री अपने सास और ससुर को गुड़ के पुए तथा नमकीन पुए खिलाती है वह गणपति के अनुग्रह से सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या विशेषरूप से इस चतुर्थी का व्रत करे और गणेशजी की पूजा करें |
गरुड़पुराण के अनुसार “सोमवारे चतुर्थ्यां च समुपोष्यार्चयेद्गणम्। जपञ्जुह्वत्स्मरन्विद्या स्वर्गं निर्वाणतां व्रजेत् ॥” सोमवार, चतुर्थी तिथिको उपवास रखकर व्रती को विधि – विधान से गणपतिदेव की पूजा कर उनका जप, हवन और स्मरण करना चाहिये | इस व्रत को करने से उसे विद्या, स्वर्ग तथा मोक्ष प्राप्त होता है |
शिवपुराण के अनुसार “वर्षभोगप्रदा ज्ञेया कृता वै सिंहभाद्रके” जब सूर्य सिंह राशिपर स्थित हो, उस समय भाद्रपदमास की चतुर्थी को की हुई गणेशजी की पूजा एक वर्ष तक मनोवांछित भोग प्रदान करती है
अग्निपुराण अध्याय 301 के अनुसार
पूजयेत्तं चतुर्थ्याञ्च विशेषेनाथ नित्यशः ।।
श्वेतार्कमूलेन कृतं सर्व्वाप्तिः स्यात्तिलैर्घृतैः ।
तण्डुलैर्दधिमध्वाज्यैः सौभाग्यं वश्यता भवेत् ।।
गणेशजी की नित्य पूजा करें, किंतु चतुर्थी को विशेष रूप से पूजा का आयोजन करें। सफ़ेद आक की जड़ से उनकी प्रतिमा बनाकर पूजा करें। उनके लिए तिल की आहुति देने पर सम्पूर्ण मनोरथों की प्राप्ति होती है। यदि दही, मधु और घी से मिले हुए चावल से आहुति दी जाय तो सौभाग्य की सिद्धि एवंय शिवत्व की प्राप्ति होती है।
गणेश जी को मोदक (लड्डू), दूर्वा घास तथा लाल रंग के पुष्प अति प्रिय हैं । गणेशजी अथर्वशीर्ष में कहा गया है “यो दूर्वांकुरैंर्यजति स वैश्रवणोपमो भवति” अर्थात जो दूर्वांकुर के द्वारा भगवान गणपति का पूजन करता है वह कुबेर के समान हो जाता है। “यो मोदकसहस्रेण यजति स वाञ्छित फलमवाप्रोति” अर्थात जो सहस्र (हजार) लड्डुओं (मोदकों) द्वारा पूजन करता है, वह वांछित फल को प्राप्त करता है।
गणेश चतुर्थी पर गणेशजी को 21 लड्डू, 21 दूर्वा तथा 21 लाल पुष्प (अगर संभव हो तो गुड़हल) अर्पित करें।
चोघडिया, दिन लाभ 06:14 – 07:50 शुभ अमृत 07:50 – 09:26 शुभ काल 09:26 – 11:02 अशुभ शुभ 11:02 – 12:38 शुभ रोग 12:38 – 14:14 अशुभ उद्वेग 14:14 – 15:50 अशुभ चर15:50 17:26 शुभ लाभ 17:26 19:02 शुभ चोघडिया, रात उद्वेग 19:02 – 20:26 अशुभ शुभ 20:26 – 21:50 शुभ अमृत 21:50 – 23:14 शुभ 23:14 चर शुभ24:38* रोग 24:38* -26:02* अशुभ काल 26:02* 27:26* अशुभ लाभ 27:26* -28:50* शुभ उद्वेग 28:50* -30:15* अशुभ (*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके मन में आपसी समानता की भावना बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी पानी वाली जगह जाने से बचना होगा। आपकी संतान की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन रहेगी। खर्च भी अधिक होगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारी समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आप अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी करें, तो बेहतर रहेगा। आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय करने के बारे में सोचे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करके चलेंगे, जिससे उनके सहयोगी भी काफी खुश रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के मन में कुछ आईडिया आएंगे। आपको किसी दूर के परिजन की याद सता सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, इसलिए आप थोड़ा सतर्क रहे। किसी बैंक से संबंधित काम को लेकर आप किसी अधिकारी से बातचीत कर सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मकान, वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को भी लेकर आने की सोचेंगे। आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद उत्पन्न, हो तो आप उसमें चुप लगाएं। आपकी संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छा अवसर हाथ लगेगा और दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर रहेगी, क्योंकि आप कहीं बिजनेस के डिल को लेकर जा सकते हैं। किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा और आपके परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहा सुनी हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वाद विवाद बढ़ेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी दान पुण्य के कामों में काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी सेहत में यदि कुछ उतार-चढ़ाव लग रहा है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको किसी बात को लेकर यदि मन में संशय चल रहा है, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़े। आपको सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। संतान को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं। किसी नए घर, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर सिर दर्द बना रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपके पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको आसपास रह रहे विरोधियों की चाल को समझना होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में आप नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। राजनीति की ओर में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और आपका काम पहले से बेहतर चलेगा। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान थे, उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान को आप कोई कोचिंग आदि ज्वाइन करा सकते हैं, जिससे वह सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है, इसलिए आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें और किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। व्यापार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक हो सकता है।










