श्री डूंगरगढ़ टुडे 27 अगस्त 2025
राजकीय सदु देवी पारख कन्या महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्राओं ने भाजपा नेता सुनील तावणीयां के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।सुनील तावनियां ने बताया कि कॉलेज में फिलहाल 200 सीटें स्वीकृत हैं, जबकि इस बार 330 आवेदन आए है। ऐसे में 130 छात्राएं प्रेवश से वंचित हो रही है। सुनील तावणीयां ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, इसलिए किसी भी छात्रा को पढ़ाई से वंचित नहीं होना चाहिए। इसी को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम ज्ञापन दिया ।











