Menu
23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल आयेंगे बीकानेर, माचरा ने की मुलाकात।  |  कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  | 

एकल काव्य पाठ श्रृंखला में ‘गीतों का गजरा’ 31 को संस्कृति भवन में होगा आयोजन। अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ देंगे मौलिक गीतों की प्रस्तुति।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूॅंगरगढ टुडे 26 अगस्त 2025

साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, द्वारा 31 अगस्त, 2025 रविवार को ‘गीतों का गजरा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के मंत्री साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि संस्कृति भवन में आयोज्य इस कार्यक्रम में चूरू के लोकप्रिय गीतकार अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ हिन्दी व राजस्थानी के मौलिक गीतों की प्रस्तुति देंगे।यह आयोजन प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि की अध्यक्षता और लब्ध प्रतिष्ठ गीतकार छैलू चारण ‘छैल’ के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 10 बजे होगा। युवा साहित्यकार भगवती पारीक ‘मनु’ के संयोजन में आयोज्य इस समारोह की विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् व कवयित्री डॉ. विमला महरिया ‘मौज’ होंगी।
अनिल कुमार ‘रजन्यंश: प्रदेश के अनेक काव्य मंचों पर श्रृंगार तथा वीर रस के अपने गीतों से धमाल मचाने वाले रजन्यंश पेशे से शिक्षक हैं। जो हिन्दी व राजस्थानी दोनों भाषा माध्यमों से समान अधिकार से पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होते रहे हैं। कविता, कहानी, गीत, छंद व गजल विधाओं में सक्रियता से सृजनरत कवि चूरू अंचल में युवाओं को मंच प्रदान करने के दृष्टिगत काव्यशाला संस्थान का व्यवस्थापन भी देखते रहे हैं। अनिल की रचनाएं कई साझा संकलनों में संकलित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब