श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 अगस्त 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की द्वितीय गवर्निंग बैठक आयोजित हुई। मंगलवार को बोर्ड कार्यालय, झालाना डूंगरी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने की। बैठक में बोर्ड के सीईओ राघवेन्द्र सिंह, सलाहकार बद्री लाल मीणा तथा विभिन्न विभागों से जुड़े बोर्ड सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कौशल विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं और प्रत्येक जरूरतमंदो तक पहुँचे। अध्यक्ष सुथार ने कहा कि युवाओं को उद्योगों की ज़रूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें रोज़गार व स्व-रोज़गार की दिशा में सशक्त बनाना ही बोर्ड का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं, प्रशिक्षण मॉड्यूल्स तथा उद्योगों से बेहतर तालमेल के लिए रोडमैप पर भी चर्चा हुई। बैठक का समापन आयुक्त, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग श्री ऋषभ मण्डल द्वारा सभी सदस्यगण का धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ किया।














