Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

राज्यमंत्री सुथार पहुंचे सरदारशहर देखी कारीगरों की कला,बोले पारंपरिक हुनर को रोजगार से जोड़ा जाएगा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 अगस्त 2025

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शुक्रवार को सरदारशहर पहुंचे। यहां उन्होंने लकड़ी से बनी वस्तुओं के कारीगर समूह से मुलाकात की और उनके पारंपरिक हुनर व हस्तकौशल के बारे में जानकारी ली।सुथार ने कहा कि कारीगरों के पास अद्भुत कला है, जरूरत है इसे आधुनिक स्किल के साथ जोड़कर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की। उन्होंने बताया कि विभिन्न उद्योगों और कारखानों की जरूरतों के हिसाब से कौशल नियोजन किया जाएगा, ताकि कारीगरों को सीधे रोजगार से जोड़ा जा सके। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कारीगरों को बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग देकर उनके काम को बाजार से कैसे जोड़ा जाए। बोर्ड अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं का लाभ कारीगरों तक पहुंचाया जाएगा और उनके हुनर को नई पहचान दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब