Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

ऋषि पंचमी पर हरिराम जी मन्दिर बिग्गा बास उमड़ा आस्था का सैलाब श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नतें

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 अगस्त 2025

बिग्गाबास में स्थित हरिराम जी मंदिर में ऋषि पंचमी पर बाबा के मंदिर प्रांगण की सजावट की गई मन्दिर परिसर को रंग-बिरंगी ग़ुब्बारों व लाइटों तथा फूलों व फ़रियो से सजाया गया। मन्दिर परिसर के आगे गली को भी सजाते हुए रोशनी की व्यवस्था की गई। भादवा पंचमी पर धोक लगाने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने यहां पताशे, नारियल का भोग लगाकर अपनी मन्नतें मांगी मंदिर पुजारी किशोरगिरी ने विधि विधान से बाबा का पूजन संपन्न करवाया। बुधवार को मन्दिर में जागरण का आयोजन हुआ जिसमें सतपाल एंड पार्टी ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। गुरुवार को पंचमी की शाम को यहां मेला भरा जिसमें कई अस्थाई दुकानें सजी। मेले में बच्चों ने चाट आइसक्रीम का आनंद लेते हुए छोटे मोटे खिलोने भी खरीदे। गुरुवार रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें ओम जी शर्मा एंड पार्टी ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी सभी ने देर रात तक बाबा के भजनों पर खूब आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब