Menu
दीपावली की रात लाठी-सरिए से हमला, तीन घायल, जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  |  आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गयासाध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में हुआ भावपूर्ण आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भास्करानंद जी महाराज का होगा सानिध्य प्राप्त  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा,निकाली कलश यात्रा पंचकुंडी महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अगस्त 2025

गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा वर्ष 1926 में प्रज्वलित अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में निकली अखंड ज्योति कलश यात्रा रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। नगर में शोभायात्रा निकाली गई और सेवा भारती समिति संचालित सेवा कुंज छात्रावास में पंचकुंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ।

सुबह श्रीगणेश मंदिर बिग्गा बास से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए सेवा कुंज छात्रावास पहुंची। इसमें मातृशक्ति, बहनों और छात्रावास की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सेवा कुंज छात्रावास में आयोजित पंचकुंडी महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ में नगरवासियों के साथ गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि रथ यात्रा रविवार से शुरू होकर आगामी 10 सितंबर तक श्रीडूंगरगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब