Menu
सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बिग ब्रेकिंग- श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप मचा करवाया परिसर खाली  |  5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  | 

1सितंबर 2025,सोमवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी  के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-01.09.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

जानिये घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए
सात प्रकार के सरल एवं सहज उपाय


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….01.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास…………………………………. भाद्रपद
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि……. नवमी. रात्रि. 2.44* तक / दशमी
वार…………………………………. सोमवार
नक्षत्र………… ज्येष्ठा. रात्रि. 7.55 तक/ मूल
चंद्रराशि……. वृश्चिक. रात्रि. 7.55 तक / धनु
योग……. विष्कुंभ. अपरा. 4.30 तक / प्रीति करण…………….बालव . अपरा. 1.54 तक
करण….. कौलव. रात्रि. 2.44* तक / तैत्तिल


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.13.10 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.49.12 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.36.02
रात्रिमान………………………….11.24.20
चंद्रोदय………………….. 2.08.16 AM पर
चंद्रास्त………………….12.31.11 AM पर
राहुकाल….प्रातः 7.48 से 9.22 तक(अशुभ)
यमघंट..पूर्वा. 10.57 से 12.31 तक(अशुभ)
गुलिक…अपरा. 2.06 से 3.40 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….मध्या.12.06 से 12.56(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……. दूध का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


लग्न …… सिंह 14°12′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
सूर्य ……. सिंह 14°39′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
चन्द्र ………….. वृश्चिक 23°5′ ज्येष्ठा 2 या
बुध ^ ………………सिंह 2°54′ मघा 1 मा
शुक्र …………… कर्क 13°23′ पुष्य 4 ड
मंगल ……………कन्या 21°44′ हस्त 4 ठ
बृहस्पति ….. मिथुन 23°40′ पुनर्वसु 2 को
शनि * ……..मीन 5°54′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ……कुम्भ 24°29′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * …..सिंह 24°29′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


अमृत…………….प्रातः 6.13 से 7.48 तक
शुभ…………….प्रातः 9.22 से 10.57 तक
चंचल…………..अपरा. 2.06 से 3.40 तक
लाभ……………अपरा. 3.40 से 5.15 तक
अमृत…………….सायं. 5.15 से 6.49 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


चंचल………सायं-रात्रि. 6.49 से 8.15 तक
लाभ……रात्रि..11.06 से 12.31 AM तक
शुभ…..रात्रि. 1.57 AM से 3.22 AM तक
अमृत…रात्रि. 3.22 AM से 4.48 AM तक
चंचल…रात्रि. 4.48 AM से 6.14 AM तक



(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


06.44 AM तक—-ज्येष्ठा—-2——–या
01.20 PM तक—-ज्येष्ठा—-3——–यी
07.55 PM तक—-ज्येष्ठा—-4———यु

राशि वृश्चिक – पाया ताम्र


02.27 AM तक——मूल—-1———ये उपरांत रात्रि तक——मूल—-2——–यो

राशि धनु – पाया ताम्र


आज का दिन


व्रत विशेष….. श्री चंद्रनवमी/ अदुःख नवमी
अन्य व्रत…………… श्री महालक्ष्मी व्रतारंभ
पर्व विशेष…….श्री मद्भागवत् सप्ताह प्रारंभ
दिन विशेष……………… .चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष………….. LIC स्थापना .दिवस
दिन विशेष…………. सितंबर 2025 प्रारंभ
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है।
खगोलीय..वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…………………….. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है। अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…… रात्रि. 7.55 से रात्रि पर्यंत


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक…………………02.9.2025
तिथि……..भाद्रपद शुक्ला दशमी मंगलवार
व्रत विशेष……………………. तेजा दशमी
अन्य व्रत…………श्री महालक्ष्मी व्रतपूर्णता
पर्व विशेष…….श्री मद्भागवत् सप्ताह जारी
पर्व विशेष……… रामदेव जी मेला रूणिजा
दिन विशेष……………….चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष……………विश्व नारियल दिवस
दिन विशेष….विश्व गिद्ध जागरूकता दिवस
पंचक………………………… .आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………… आज नहीं है।
खगोलीय..वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय……बुधास्त पूर्वे. रात्रि. 5.34* पर
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………….. संपूर्ण (अहोरात्र)


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


जानिये घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए
सात प्रकार के सरल एवं सहज उपाय

वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं. आइए जानते हैं सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के वास्तु सुझाव….

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों का विशेष ध्यान रख कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा से जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहती है. वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं. आइए जानते हैं सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के वास्तु सुझाव.

1- वास्तु में अनुसार अगर आपके घर की मुख्य दिशा गलत है तो घर में हमेशा नकारात्मकता रहेगी. यदि किसी कारण से आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर की दिशा में नहीं है, तो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए दरवाजे पर स्वस्तिक, श्रीगणेश और ऊं जैसे शुभ निशान लगाना चाहिए.

2- सनातन धर्म में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा है. अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से कई तरह के वास्तुदोष दूर होते हैं. तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है. तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है.

3- कई बार घर में बाहर की ऊर्जा का असर भी दिखाई देता है, जिसके कारण घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है. घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलनी चाहिए.

4- अगर आपके घर में ऐसा सामान रखा है जो कभी आपके उपयोग में नहीं आता है, ख़ास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स अगर घर में ख़राब पड़े हों तो ये बड़ा वास्तुदोष है. घर में बेकार की चीजों और कबाड़ को सहेजकर नहीं रखना चाहिए. इन चीजों से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.

5- अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो घर में रखी तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए.

6- घर में संध्या काल के समय ताली, घंटी, शंख और ऊं का उच्चारण करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

7- घर पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर दिन सुबह या शाम के वक्त कपूर, लोबान, गूगल को जलाकर घर के हर एक कोने में फैलना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपको अपनी सेहत की चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत संभव है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपका तल्ख़ बर्ताव आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर संभव हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। वक़्त पर आपकी मदद किसी की ज़िंदगी बचा सकती है। यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी और उन्हें प्रेरित करेगी। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपमें से कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लाभ आप ले पाएंगे।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे सटीक इलाज है। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा आनंद आप ले पाएंगे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह ख़राब कर सकती है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। अगर आपको लगता है कि आपका प्रेमी आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का उपयोग करें। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना असंभव है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब