Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

शराब ठेके के विरुद्ध धरने को हुए पूरे 1 साल, रिकॉर्डेड आंदोलन जारी,हठधर्मी सरकार के विरुद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा- निरु चौधरी

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 सितंबर 2025

शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 1वर्ष से जारी

शराब बन्दी के विरुद्ध रिकॉर्डेड आंदोलन जारी

हठधर्मी सरकार के विरुद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा- निरु चौधरी

न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक वोटिंग की तिथि घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है

क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 365वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर इस भयंकर गर्मी में संघर्षरत है । न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है । शराब बन्दी के विरुद्ध इस प्रकार का सामुहिक रिकॉर्डेड आंदोलन धीरदेसर चोटियान में चल रहा है । इस बरसात के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है । आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है । गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण कड़कड़ाती सर्दी से लेकर अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है । धरना स्थल पर पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव नीरु चौधरी ने आमजन द्वारा शराब बन्दी के खिलाफ एक वर्ष से चल रहे आंदोलन के बावजूद सरकार एवं प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण बताया । चौधरी ने सरकार की हठधर्मिता की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि शीघ्र ही निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तीव्र किया जाएगा । आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, वार्ड पंच मुन्नीराम चोटिया, मनीषा घिंटाला, सुभाष,राकेश भुंवाल,चम्पालाल भंवरलाल शंकर,दिनेश, मदनलाल,नरेन्द्र, लालचंद, मुकेश रुपाराम सांसी, मामराज, रामनिवास, किशन चोटिया उपस्थिति रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब