Menu
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ से अहमदाबाद के लिए थार ट्रेवल्स की नई ए.सी. स्लीपर बस सेवा 26  अक्टूबर से होगा शुभारंभ  |  दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध शराब की जब्त एक आरोपी गिरफ्तार , एक फरार दो मामले दर्ज।  |  26 अक्टूबर को होगा प्रजापति समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारियां शुरू, कार्यक्रम में आएंगे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत  | 

दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? न हों परेशान; ये घरेलू नुस्‍खे तुरंत द‍िलाएंगे आराम

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 सितंबर 2025

दांत दर्द एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। मसूड़ों में सूजन दांतों में कमजोरी और सड़न इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। कई बार लोग दांत दर्द होने को नजरअंदाज कर देते हैं इससे द‍िक्‍कतें बढ़ सकती हैं। बाद में आपको डॉक्‍टर के चक्‍कर लगाने पड़ते हैं। हालांक‍ि कुछ घरेलू नुस्खे दांत दर्द से भी राहत द‍िलाते हैं।

HighLights

  1. दांत दर्द की समस्‍या आम हो गई है।
  2. ये समस्या किसी को कभी भी हो सकती है।
  3. इससे खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है।

अक्सर कई लोग दांत दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे उनका खाना-पीना सब प्रभाव‍ित होने लगता है। जब दांत में दर्द होता है तो न आप ठीक से सो पाते हैं और न ही कोई दूसरा काम कर पाते हैं। सि‍र दर्द की समस्‍या भी बढ़ जाती है। इसके पीछे कई कारण ज‍िम्‍मेदार हो सकते हैं। मसूड़ों में सूजन, दांतों में कमजोरी और सड़न या कीड़े लगने जैसे कई वजहों से आपको इस समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके ल‍िए कारगर साब‍ित हो सकते हैं। जी हां, अगर अचानके से आपको दांत में दर्द होने लगे तो आप घर बैठे इससे राहत पा सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍ो दांतों के दर्द से राहत द‍िलाएंगे। लेकिन अगर ये समस्‍या लंबे समय से बनी रहे तो डॉक्‍टर को जरूर द‍िखाएं।

काम आएगा नमक वाला पानी

दांत में क‍ीड़े लगने पर भी दर्द होना आम बात है। अगर दर्द हद से ज्‍यादा बढ़ गया है तो आप नमक वाले पानी से कुल्‍ला करके देखें। ये एक आसान और असरदार घरेलू नुस्‍खा है। इसके ल‍िए आपको कुछ अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप चाहें ताे रोजाना इस पानी से कुल्‍ला कर सकते हैं। इससे दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे। साथ ही आपके मसूड़े भी हेल्‍दी बनेंगे।

लहसुन भी दि‍लाएगा आराम

हमारे रसोई में इस्‍तेमाल होने वाला लहसुन न केवल खाने का स्‍वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्‍क‍ि हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है। इसमें एलिसिन नाम का एक नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में अगर आपकाे दांत दर्द ने परेशान कर द‍िया है तो लहसुन का पेस्‍ट दांत पर लगाएं। कुछ ही देर में दांत दर्द से आराम म‍िलेगा।

लौंग का तेल

बचपन में जब भी दांतों में दर्द होता था तो हमारे घर के बड़े बुजुर्ग हमें दांत के नीचे लौंग रखने की सलाह देते थे। इससे थोड़ी देर में दर्द से राहत म‍िल जाती थी। ऐसे में अगर आप लौंग नहीं रखना चाहते हैं ताे इसका तेल भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जब भी आपको दांत में दर्द हो तो ये तेल रुई की मदद से दर्द वाली जगह पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको आराम द‍िलाएंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब