Menu
भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

3 सितंबर 2025,बुधवार परिवर्तिनी एकादशी आज देखें आज का  पंचांग व राशिफल के साथ एकादशी विशेष पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 सितंबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏श्री गणेशाय नमः 🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️ आज का पंचांग 03 सितम्बर 2025🕉️

🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – भाद्रपद
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – एकादशी 04 सितम्बर प्रातः 04:21 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 11:08 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
🌤️ योग – आयुष्मान शाम 04:17 तक तत्पश्चात सौभाग्य
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:38 से दोपहर 02:12 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:23
🌤️ सूर्यास्त – 06:51
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी
💥 विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

पद्मा एकादशी

03 सितम्बर 2025 बुधवार को प्रात: 03:53 से 04 सितम्बर, को प्रात: 04:21 तक (यानि की 03 सितम्बर, बुधवार को पूरा दिन) एकादशी है।
विशेष – 03 सितम्बर, बुधवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।
🙏🏻

पद्मा एकादशी के व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने – सुनने से सर्व पापों का नाश

चोघडिया,दिन

लाभ06:17 – 07:52 शुभ अमृत 07:52 – 09:27 शुभ काल 09:27 11:01 अशुभ शुभ 11:01 – 12:36 शुभ रोग 12:36 – 14:10 अशुभ उद्वेग 14:10 – 15:45 अशुभ चर 15:45-17:20 शुभ लाभ 17:20 18:54 शुभ

चोघडिया,रात

उद्वेग 18:54 – 20:20 अशुभ शुभ 20:20 – 21:45 शुभ अमृत 21:45 – 23:11 शुभ चर 23:11 शुभ24:36* रोग 24:36* -26:02* अशुभ काल 26:02* 27:27* अशुभ लाभ 27:27-28:52 शुभ उद्वेग 28:52* -30:18* अशुभ (*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 05 सितम्बर, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…
ऐसे

करें व्रत व पूजा

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
इसके

🙏 बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
🙏🏻 – पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।
🙏🏻 – भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
🙏🏻 – भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
ये उपाय करें
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

ज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे। कहीं घूमने का प्रोग्राम भी बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद से दूर रहें। पुरानी गलती से सबक लें और जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दिन अच्छा है। आय के नए साधन बनाने पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने की इच्छा होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन होगा। प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज उलझनें बढ़ेंगी। बिजनेस में नुकसान संभव है। स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी सहयोगी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। उधार दिए पैसे वापसी के योग हैं। परिवार में अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई नौकरी मिल सकती है। आपके काम से नई पहचान बनेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में पिताजी से चर्चा हो सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कार्यकुशलता बढ़िया रहेगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ होगा। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। धन संचय पर ध्यान दें, दिखावे से बचें। कला-कौशल निखरेगा। स्क्रीन से संबंधित समस्या हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसायियों के लिए शुभ दिन। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। गोपनीय बातें शेयर न करें। पुराना लेन-देन हल होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या में विशेषज्ञ से सलाह लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सांसारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। पिताजी की सेहत चिंता दे सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। घूमने का मौका मिलेगा। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। लोन लेने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाई-बहन से जरूरी बातचीत होगी। परिवार में पुरानी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। किसी की बात बुरी लग सकती है, पर धैर्य से काम लें और पीछे न हटें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
*मान-सम्मान बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय पाएंगे। परिवार में बेवजह विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी की बड़ी डील फाइनल होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
निवेश सोच-समझकर करें। कामकाज में रुचि रहेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात खास साथी से हो सकती है। माताजी की जिम्मेदारी समय पर पूरी करें। घर की नई वस्तुओं की खरीदारी होगी। कोई आपको बहकाने की कोशिश करेगा, पर असर न होने दें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आध्यात्मिक कार्यों से नाम मिलेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। राजनीति में विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस का काम टालने से बचें। किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। विरोधी भी मित्र बन सकते हैं। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब