Menu
भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

क्षेत्र की जरूरतमंद बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कस्बे की देवनारायण कॉलोनी में जल्द शुरू होगी निशुल्क लाइब्रेरी : योगगुरू ओम कालवा

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 सितंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की देवनारायण कॉलोनी स्थित ओम योग सेवा संस्था के डायरेक्टर ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा और उनकी टीम द्वारा क्षेत्र की जरूरतमंद छात्राओं के लिए जो सरकारी नौकरी लगना चाहती है उनके लिए बहुत ही शानदार प्रेरणा स्रोत शुरुआत करने जा रहे हैं। ओम योग सेवा संस्था की दूसरी मंज़िल पर बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी का निर्माण पुरा कर दिया गया है जल्द ही उद्घाटन कर सेवा शुरू की जायेगी। जिसमें 50 जरूरतमंद बेटियों के लिए बहुत ही शानदार व्यवस्थाओं के साथ शुरू हो रही है। पांच सितंबर के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आज के समय को देखते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर बेटियां पढ़ेगी तो आगे बढ़ेगी कालवा ने बताया शिक्षा के बिना मनुष्य जानवर के समान है। और शिक्षा का अधिकार सभी को समान रूप से है। क्षेत्र की जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित करना कालवा और उनकी टीम के इस नेक कार्य की पहल के लिए प्रदेश की बड़ी बड़ी हस्तियों द्वारा आर्थिक सहयोग के साथ शुभकामनाएं मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब