Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ में प्रभा देवी भूरा की 8 की तपस्या पर हुआ सम्मान समारोह

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 सितंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेंद्र मालू भवन में बुधवार को साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में प्रभा देवी भूरा की 8 की तपस्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

तपस्विनी की अनुमोदना में श्री जैन तेरापंथी सभा से महेंद्र मालू, युवक परिषद सहमंत्री प्रथम सुमित बरडिया, महिला मंडल से मगनश्री सेठिया, तथा परिवार से मीनू देवी मालू और कार्तिक मालू ने गीतिका व वक्तव्य प्रस्तुत कर भावनाएँ व्यक्त कीं।

साध्वी संगीतश्री और डॉ. परमप्रभा ने तपस्विनी बहिन के त्याग व साधना की अनुमोदना करते हुए मंगलकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, मंत्री प्रदीप पुगलिया, चिकित्सा प्रभारी अशोक बैद, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, मंजू झाबक, बबीता पुगलिया, सरिता नाहटा, सुनीता डागा, संगीता बोथरा, युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तपस्विनी बहिन का साहित्य से सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब